फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Thieves fled when the woman woke up; attempted theft foiled.

Gorakhpur News: महिला के जागने पर भागे चोर, चोरी की कोशिश विफल

Tue, 22 Sep 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 22 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Thieves fled when the woman woke up; attempted theft foiled.
जगतबेला। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत मुहम्मदपुर माफी गांव में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर में चोरी की कोशिश की। आहट होने पर घर की महिला की नींद खुल गई और शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। पीड़ित हिंदराज ने थाने में दी तहरीर में बताया कि रात करीब दो बजे अज्ञात लोग घर में घुस आए और अलमारी से मंगलसूत्र, लॉकेट और करीब नौ हजार रुपये चोरी करने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान उनकी पत्नी सलोनी देवी की नींद खुल गई। उन्होंने चोरों को पकड़ने का प्रयास करते हुए शोर मचा दिया जिसके बाद आरोपी सामान लेकर भाग निकले। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed