{"_id":"60f3d0918ebc3e6d6e1ea19a","slug":"thieves-changed-way-of-stealing-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पहले घरों को खंगाल रहे चोर, अब ऐसे बदल लिया वारदात का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पहले घरों को खंगाल रहे चोर, अब ऐसे बदल लिया वारदात का तरीका
Sun, 18 Jul 2021 12:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:26 PM IST
सार
पिछले 3 दिनों में दो स्कॉर्पियो की चोरी हो चुकी है तो एक स्कॉर्पियो की चोरी करने की कोशिश की गई है। चोरों के बदलते रुख को देखते हुए पुलिस अब लोगों को जागरूक करने के साथ ही रात में उन्हीं जगहों पर कार को खड़ा करने की सलाह दे रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में पहले चोर घरों को टारगेट कर नकदी और कीमती जेवर सामान चोरी कर रहे थे मगर इन दिनों स्कॉर्पियो-कार की चोरी पड़ गई है। दुकान-मकान में हाथ साफ करने के साथ ही कार सवार चोर स्कॉर्पियो उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले 3 दिनों में दो स्कॉर्पियो की चोरी हो चुकी है तो एक स्कॉर्पियो की चोरी करने की कोशिश की गई है। चोरों के बदलते रुख को देखते हुए पुलिस अब लोगों को जागरूक करने के साथ ही रात में उन्हीं जगहों पर कार को खड़ा करने की सलाह दे रही है जहां निगरानी हो सके या फिर सीसीटीवी कैमरा हो।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गुलरिया इलाके में पादरी बाजार रोड पर एक दुकान के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो को 2 दिन पहले चोर चुरा ले गया। सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो पता चला 15 चोर लग्जरी कार से आए थे उसमें से एक उतरा और फेस लॉक तोड़कर स्कॉर्पियो कार को लेकर फरार हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी कि इसी बीच शुक्रवार की रात कौड़ीराम के पास से कार सवार चोरों ने एक स्कॉर्पियो को चोरी कर लिया। यहीं से कुछ दूरी पर अभी एक और स्कॉर्पियो को चोरी करने की कोशिश की गई लेकिन कुछ ग्रामीण जग गए जिस वजह से चोर अपना औजार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।