फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   They held a knife to her throat and then tied her hands and legs and raped her.

Gorakhpur News: गले पर चाकू सटाया फिर हाथ-पैर बांध किया दुष्कर्म, पुलिस से की शिकायत तो फेंक दी तहरीर

Mon, 12 Aug 2024 11:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 12 Aug 2024 11:43 AM IST
विज्ञापन
They held a knife to her throat and then tied her hands and legs and raped her.
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर पीपीगंज इलाके के एक गांव की महिला ने रात में घर में घुसकर मनबढ़ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसने पहले गले पर चाकू सटा दिया फिर हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म किया। वह जब शिकायत लेकर थाने पर पहुंची तो पुलिस ने उसकी तहरीर फेंक दी। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि वह तीन अगस्त की रात 11 बजे घर में अपने दो वर्षीय बेटे के साथ सोई थी। तभी युवक उसके घर में घुसकर जोर-जबरदस्ती करने लगा। शोर मचाने पर वह चाकू उसके गले पर लगा दिया फिर उसका हाथ-पैर बांध कर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


उसके जाने के बाद वह किसी प्रकार बंधे हाथ-पैर को खोलने के बाद आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंची तो उसके परिजन गाली और जानमाल की धमकी देकर भगा दिए।

आरोप है कि दूसरे दिन शिकायत लेकर थाने गई तो पुलिस ने तहरीर को फेंक दी। महिला का पति बाहर रहकर पेंट पॉलिश का काम करता है। वह घर पर अकेले बेटे के साथ रहती है। आरोप है कि युवक पहले भी उसके साथ जोर-जबरदस्ती कर चुका है, जिसकी शिकायत भी पुलिस से की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed