फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   They demanded the early release of the arrested activist.

Gorakhpur News: गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ता से मिले राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त

Thu, 01 Oct 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 01 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
They demanded the early release of the arrested activist.
गोरखपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सोमवार को हुए प्रदर्शन और पुतला दहन के दौरान पुलिस से नोकझोंक के बाद गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ता से मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी अभिषेक दत्त ने कैंट थाने में मुलाकात की। उन्होंने गिरफ्तार कार्यकर्ता की जल्द रिहाई की मांग की। सोमवार को गोरखपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। सोमवार रात पार्टी नेता मुन्ना शाही को गिरफ्तार कर कैंट थाने लाया गया। इसकी जानकारी मिलने पर जिलाध्यक्ष समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता थाने पहुंचे।
विज्ञापन

मंगलवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अभिषेक दत्त सीधे कैंट थाने गए और गिरफ्तार कार्यकर्ता से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बदले की भावना से उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और गिरफ्तार कार्यकर्ता को जल्द रिहा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed