फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There will be relief from jam in Mohaddipur, vehicles will speed up on Ring Road

Gorakhpur News: मोहद्दीपुर में जाम से मिलेगी राहत, रिंग रोड पर फर्राटा भरेंगी गाड़ियां

Tue, 09 Jul 2024 06:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
There will be relief from jam in Mohaddipur, vehicles will speed up on Ring Road
गोरखपुर। पैडलेगंज-मोहद्दीपुर रिंग रोड को फोरलेन बनाए जाने से मोहद्दीपुर में जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। गाड़ियां फर्राटा से गुजरेंगी। अभी मोहद्दीपुर में आए दिन लोगों को जाम झेलना पड़ता है। जाम नहीं लगने पर भी गाड़ियों की आवाजाही ज्यादा होने से दिन में लोगों को बहुत दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन


कुनराघाट से मोहद्दीपुर के बीच की दूरी करीब एक किमी है। लेकिन, अगर स्कूल छूटने के समय इस सड़क पर चले जाएं तो पांच मिनट की जगह 15 से 20 मिनट लग जाते हैं। इस सड़क के किनारे कई होटल हैं। शादी- विवाह के समय भीड़ ज्यादा हो जाती है। शाम से ही चलना मुश्किल हो जाता है। मोहद्दीपुर के राजेश चौहान कहते हैं, रिंग रोड के फोरलेन होने से लोगों को दो फोरलेन का विकल्प मिल जाएगा। इससे जाम से राहत तो मिलेगी ही समय की भी बचत होगी। सिंघड़िया के प्रदुम्न कहते हैं, जाम के चलते मोहद्दीपुर की ओर जाने की इच्छा ही नहीं होती है। इस सड़क पर बहुत ज्यादा भीड़ होती है। कई बार जाम में फंस चुका हूं। रिंग रोड के फोरलेन होने से बड़ी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article