{"_id":"6627015a503c25e3bf0b69b7","slug":"there-will-be-no-examination-in-arts-faculty-for-four-days-from-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-535184-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आज से चार दिनों तक कला संकाय में नहीं होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आज से चार दिनों तक कला संकाय में नहीं होगी परीक्षा
विज्ञापन
फोटो
जिला प्रशासन ने पीठासीन अधिकारियों की ट्रेनिंग के लिए लिया कला संकाय भवन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कला संकाय भवन में 23 से 26 अप्रैल तक परीक्षाएं नहीं होंगी। जिला प्रशासन ने पीठासीन अधिकारियों की ट्रेनिंग के लिए इसको अपने कब्जे में ले लिया है। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद इसमें फिर से परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विश्वविद्यालय में इस समय वार्षिक और सम सेमेस्टर की परीक्षाएं हो रही हैं। अभी तक कला संकाय और दीक्षा भवन में परीक्षा चल रही थी, लेकिन अब जिला प्रशासन ने कला संकाय के भूतल और दूसरे फ्लोर को पूरी तरह कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा पहले फ्लोर के कुछ कमरों को भी ले लिया है। इसकी वजह से वहां परीक्षा करा पाना संभव नहीं है। अब ये परीक्षाएं दीक्षा भवन, वाणिज्य भवन और गृह विज्ञान विभाग में होंगी।
जिला प्रशासन ने फिलहाल चार दिनों के लिए ही कला संकाय भवन को अपने कब्जे में लिया है। इसके बाद वहां परीक्षाएं दोबारा शुरू हो जाएंगी, लेकिन 11 मई से कला संकाय, दीक्षा भवन और अन्य कई विभागों को वह पूरी तरह अपने कब्जे में ले लेंगे। इसके बाद बची परीक्षाओं को दूसरे विभागों में संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
परास्नातक की परीक्षाएं अंतिम दौर में
विश्वविद्यालय में परास्नातक की परीक्षाएं अपने अंतिम दौर में हैं। 26 अप्रैल तक ये परीक्षाएं संपन्न हो जाएंगी। इसके बाद स्नातक की परीक्षाएं शुरू होंगी। 26 अप्रैल के बाद कला संकाय खाली हो जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इसके बाद उनके पास 10 मई तक का समय है। इस बीच स्नातक के बड़े विषयों की परीक्षा संपन्न हो जाएगी। केंद्राध्यक्ष डॉ. अमित उपाध्याय ने बताया कि परास्नातक की परीक्षाएं समाप्त होने को है। स्नातक के बड़े विषयों की परीक्षा भी 11 मई से पहले खत्म हो जाएंगी। 11 मई के बाद बची परीक्षाओं को दूसरे भवन या महाराणा प्रताप परिसर में संपन्न कराया जाएगा।