फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There will be a gathering of litterateurs for three days in Gorakhpur DDU.

गोरखपुर विश्वविद्यालय: DDU में 3 दिनों तक रहेगा साहित्यकारों का संगम, स्मृतियां करेंगे साझा

Mon, 30 Sep 2024 06:26 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 30 Sep 2024 06:26 PM IST
विज्ञापन
There will be a gathering of litterateurs for three days in Gorakhpur DDU.
गोरखपुर विश्वविद्यालय( सांकेतिक) - फोटो : डीडीयू सोशल मीडिया पेज

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 4 से 6 अक्टूबर तक केन्द्रीय हिंदी निदेशालय, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी का विषय है हिन्दी भाषा और साहित्य आलोचना का मूल्य और डॉ रामचन्द्र तिवारी। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल होंगे, जबकि प्रो विश्वनाथ प्रसाद तिवारी मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


पहले दिन के सत्रों में रामचन्द्र तिवारी की स्मृति को समर्पित कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रमुख विद्वान अपनी स्मृतियों को साझा करेंगे। इसके अलावा, रामचन्द्र तिवारी और उनका आलोचना साहित्य विषय पर चर्चा होगी। दूसरे दिन, हिन्दी भाषा वर्तमान और भविष्य तथा हिन्दी-निबन्ध सांस्कृतिक मूल्य पर सत्र आयोजित होंगे।
विज्ञापन


तीसरे दिन, शोध-पत्र वाचन होगा, जिसमें हिन्दी शोध स्थिति और स्वरूप विषय पर भी चर्चा की जाएगी। समापन सत्र में प्रो. सुरेन्द्र दुबे मुख्य अतिथि होंगे और कुलपति प्रो. पूनम टंडन आशीर्वचन देंगी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. प्रत्यूष दुबे करेंगे। इस संगोष्ठी में देशभर से साहित्यकार और विद्वान शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed