{"_id":"658dd753a014176f8c00a64d","slug":"there-will-be-a-ban-on-polythene-in-khichdi-fair-cloth-bags-will-be-available-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-414836-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खिचड़ी मेले में पॉलिथीन पर होगा प्रतिबंध, मिलेंगे कपड़े के थैला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खिचड़ी मेले में पॉलिथीन पर होगा प्रतिबंध, मिलेंगे कपड़े के थैला
Fri, 29 Dec 2023 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
कहा, खिचड़ी मेले के दिन गोरखनाथ मंदिर परिसर को नो पॉलिथीन जोन घोषित किया गया
नगर आयुक्त ने बैठक के दौरान नागरिकों से भी की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मकर संक्रांति के मौके पर गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले में पॉलिथीन पर प्रतिबंध रहेगा। नगर निगम प्रशासन ने खिचड़ी मेले के दौरान गोरखनाथ मंदिर परिसर को नो पॉलिथीन जोन घोषित किया है। इस दौरान नगर निगम की ओर से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को कपड़े या जूट के थैले दिए जाएंगे।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बृहस्पतिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत मंदिर परिसर को जीरो वेस्ट खिचड़ी मेला और पॉलिथीन मुक्त क्षेत्र को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि इस दिन मंदिर क्षेत्र को पूरी तरह से नो पॉलिथीन जोन घोषित किया गया है।मंदिर में खिचडी चढ़ाने के लिए पॉलिथीन बैग पर रोक लगाने के लिए जूट का थैला उपलब्ध कराने का इंतजाम नगर निगम कैंप कार्यालय की ओर से किया जाएगा।
उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि सभी लोग जब गोरखनाथ मंदिर आएं तो पॉलिथीन में खिचड़ी का चावल न लाएं, बल्कि जूट या कपड़े के थैले में ही खिचडी चढाएं। इसके अलावा मंदिर परिसर को जीरो वेस्ट खिचड़ी मेले के तहत पूरे मंदिर एवं मेला परिसर में हरे-नीले कचरा पात्र रखे जाएंगे। ऐसे में श्रद्धालु अपना कचरा इन्हीं कूड़ेदानों में डालें और परिसर को पूरी तरह से कटरा मुक्त रखें।