फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There was an uproar after the death in the accident, the police performed the cremation

Gorakhpur News: दुर्घटना में मौत के बाद हुआ था बवाल, पुलिस ने कराया दाह संस्कार

Tue, 16 Jul 2024 04:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
There was an uproar after the death in the accident, the police performed the cremation
ताजिएदारों ने एसपी सिटी से की मुलाकात, बोले.. तनाव जैसी स्थिति नहीं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के झुंगिया बाजार में रविवार रात मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत के बाद दो पक्षों में पथराव हुआ था। इस मामले में सोमवार को दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने इन इलाकों में गश्ती बढ़ा दी है। सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में मनोज गुप्ता का अंतिम संस्कार कराया गया। उधर, ताजिएदारों ने सोमवार को एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई से मुलाकात कर बताया कि तय जगह से जुलूस अपने समय से शांति ढंग निकला, तनाव जैसी स्थिति कहीं नहीं थी।
गुलरिहा थाना क्षेत्र के झुंगिया बाजार के मनोज गुप्ता रविवार की रात लगभग 8:30 बजे कस्बे से ही बाजार करके पैदल घर की तरफ जा रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार में स्कूटी सवार दो युवकों ने उन्हें ठोकर मार दी। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। उधर, स्कूटी सवार एक युवक मकबूल दुर्घटना के चलते गाड़ी से गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल मकबूल को मेडिकल कॉलेज ले गई। वहां मनोज के पक्ष के लोग उसे देखकर भड़क गए। इस बीच मकबूल के पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को चिलुआताल इलाका जहां घटना हुई थी, उस क्षेत्र के ताजिएदारों ने एसपी सिटी को बताया कि मोहर्रम जुलूस में शामिल लोगों का झगड़े और हादसे से कोई मतलब नहीं था। किसी ने भ्रम फैला दिया था कि तनाव के चलते मोहर्रम का जुलूस नहीं निकला है। एसपी सिटी ने बताया कि दुर्घटना के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसे लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। ताजिएदार मिलने आए थे, उन्होंने बताया कि सांप्रदायिक तनाव जैसी कोई बात नहीं थी। उनका जुलूस तय समय से निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed