फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There was a fight, but the reason was enmity over the land

Gorakhpur News: मारपीट तो हुई, लेकिन वजह जमीन को लेकर रंजिश

Tue, 23 May 2023 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
There was a fight, but the reason was enmity over the land
गोरखपुर। गीडा इलाके के नौसड़ स्थित एक गांव में शनिवार को छेड़खानी से आहत होकर बीए की छात्रा द्वारा खुदकुशी की कोशिश करने के मामले की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि मारपीट तो हुई थी, लेकिन वजह छेड़खानी व उलाहना देना नहीं है, बल्कि जमीन को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश थी। अब पुलिस इस बिंदु पर जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस आरोपियों को अभी गिरफ्तार भी नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौसड़ के पास एक गांव की रहने वाली छात्रा के पिता ने बेटी से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। कहा था कि उनकी बेटी शहर के एक डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा है। रोजाना वह ऑटो से कॉलेज जाती है। पड़ोसी विकास प्रजापति आए दिन रास्ते में उसे परेशान करता है। शुक्रवार को शोहदे ने उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत की। बेटी घर आई, लेकिन किसी से कुछ बताया नहीं। शनिवार सुबह वह सुसाइड नोट अपने कमरे के मेज पर रखकर निकल गई। सुसाइड नोट में पूरा घटनाक्रम लिखा हुआ था। साथ ही छात्रा ने घरवालों से माफी मांगते हुए लिखा था कि आप लोगों को बताना नहीं चाहती हूं, इसलिए जान देने जा रही हूं। पुलिस ने मामले की जांच की तो सच कुछ और ही सामने आया। आरोपी बनाया गया विकास प्रजापति छात्रा का चचेरा भाई बताया जा रहा है। साथ ही विवाद छेड़खानी का नहीं, बल्कि जमीन को लेकर रंजिश का है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि छेड़खानी से आहत होकर खुदकुशी की कोशिश मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आई है। जांच और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed