{"_id":"6960067198e6412bcc0f1a88","slug":"there-is-no-shortage-of-urea-in-the-district-90-percent-of-the-target-has-been-distributed-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1190937-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जिले में यूरिया की नहीं है कमी, लक्ष्य का 90 प्रतिशत हो चुका है वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जिले में यूरिया की नहीं है कमी, लक्ष्य का 90 प्रतिशत हो चुका है वितरित
विज्ञापन
-जहां हो रही डिमांड उन साधन सहकारी समितियों पर भेजा जा रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जिले में यूरिया की कमी नहीं है। जिले में यूरिया का जो लक्ष्य था, उसका 90 फीसदी वितरण साधन सहकारी समितियों के माध्यम से हो चुका है। एआर का कहना है कि जिन समितियों से यूरिया की डिमांड हो रही है वहां सीधे यूरिया भेजा जा रहा है। वैसे अब मांग बहुत ही कम हो रही है। दूसरी तीसरी सिंचाई के बाद कुछ मांग यूरिया की होगी तो उसके लिए कमी नहीं होने पाएगी।
एआर नीरज कुमार ने बताया कि खेतों की सिंचाई के बाद यूरिया की डिमांड बढ़ जाती है। बीते दिनों यूरिया को लेकर काफी हो शोर मचा था। लेकिन, जिले में यूरिया की कमी कभी नहीं रही। जिन समितियों से डिमांड की गई वहां एक से दो दिन बाद यूरिया भेज दिया गया है। जिले में यूरिया का लक्ष्य 30600 एमटी था। अब तक 27400 एमटी यूरिया का वितरण हो चुका है। 2700 एमटी यूरिया गोदामों में पड़़ी है। एआर के मुताबिक अब भी यूरिया का रैक आ रहा है। जहां जरूरत हो रही है वहां सीधे भेजा जा रहा है।