फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There is a need to break the capitalist principle in politics: Devendra Pratap

Gorakhpur News: राजनीति में पूंजीवादी सिद्धांत को तोड़ने की जरूरत : देवेंद्र प्रताप

Thu, 15 Aug 2024 04:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
There is a need to break the capitalist principle in politics: Devendra Pratap
शिक्षक नेता यशवंत सिंह की पुण्य तिथि पर सम्मानित किए गए 30 शिक्षक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। शिक्षक एक व्यक्ति, समाज और राष्ट्र का निर्माता ही नहीं बल्कि राजनीतिक मूल्यों और लोकतांत्रिक संस्थाओं का संरक्षक भी है। शिक्षक राजनीति में देश की पार्टियों के पूंजीपतियों का प्रवेश राष्ट्र के लोकतांत्रिक संस्थाओं के हनन का प्रतीक है। शिक्षकों को एकजुट होकर राजनीति में पूंजीवादी सिद्धांत को तोड़ना होगा।
यह बातें विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने कही। वह बुधवार को शिक्षक नेता यशवंत सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर डीवीएनपीजी कॉलेज में पूर्वांचल शिक्षा विचार मंच की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं शिक्षक सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि उच्च सदन में शिक्षक संघ की मजबूती ही यशवंत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीवीएनपीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा राजनीतिक परिदृश्य में यशवंत सिंह जैसी विभूति की प्रासंगिकता अपरिहार्य हो गई है। इस दौरान शिक्षा, साहित्य और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 30 शिक्षकों को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलामंत्री रमेंद्र प्रताप चंद और आभार ज्ञापन शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष दूबे ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान अजय कुमार शुक्ल, बृजेश मणि त्रिपाठी, सत्य प्रकाश पाठक, आलोक प्रताप सिंह, देवनाथ राय, दिग्विजयनाथ पाण्डेय, राम प्रताप राम, श्रीकृष्ण सिंह, डॉ. अरविन्द चौरसिया, अरविंद कुमार सिंह, संग्राम सिंह, दिप्तिमान श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed