{"_id":"67c3f7f1bf8f5705f10f9a00","slug":"there-is-a-delay-in-making-birth-death-certificate-in-gorakhpur-municipal-corporation-people-getting-worried-2025-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन रहा, हो रही दिक्कत- काउंटर पर बढ़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन रहा, हो रही दिक्कत- काउंटर पर बढ़ रही भीड़
Sun, 02 Mar 2025 11:47 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:47 AM IST
सार
नगर निगम की वेबसाइट पर ही जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीकरण के लिए सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) का लिंक है। इसपर क्लिक करने पर पंजीकरण के लिए साइट नहीं खुल रही। लोगों का कहना है कि ऑनलाइन पंजीकरण के लिए लिंक नहीं खुल रहा है।
विज्ञापन
नगर निगम भवन
- फोटो : स्त्रोत- एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम में इन दिनों जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए भीड़ बढ़ी हुई है। एक प्रमाणपत्र को बनने में दो से तीन महीने तक का समय लग जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल काम नहीं कर रहा है। इसकी वजह से आवेदन के लिए नागरिकों को निगम के काउंटर पर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
नगर निगम की वेबसाइट पर ही जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीकरण के लिए सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) का लिंक है। इसपर क्लिक करने पर पंजीकरण के लिए साइट नहीं खुल रही। लोगों का कहना है कि ऑनलाइन पंजीकरण के लिए लिंक नहीं खुल रहा है।
विज्ञापन
इसकी वजह से काउंटर पर जाकर आवेदन करना पड़ रहा है। नगर निगम और तहसील मिलाकर इस समय 1200 से ज्यादा आवेदन लंबित हैं। इसमें ज्यादातर आवेदन तहसील स्तर पर लंबित हैं।
विज्ञापन
तारामंडल के अभिषेक सिंह बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन कोशिश कर रहे थे लेकिन वहां साइट नहीं खुली। इसकी वजह से ऑफलाइन आवेदन के लिए फॉर्म लिया। कुनराघाट के राजीव दो दिनों से ऑनलाइन पंजीकरण की कोशिश कर रहे थे लेकिन नहीं कर पाए।
बढ़ाए गए हैं काउंटर
आधार कार्ड बनवाने के लिए क्यूआर कोड वाले जन्म प्रमाणपत्र की अनिवार्यता को देखते हुए निगम ने काउंटर की संख्या भी बढ़ाई है। पुराने प्रमाणपत्रों को अपडेट करने के लिए काफी ज्यादा संख्या में लोग आ रहे हैं। काउंटर बढ़ने से लोगों को थोड़ी राहत भी मिली है।
अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण में यदि कोई समस्या आ रही है तो उसे सीआरएस की टीम से बात कर दुरुस्त कराया जाएगा। निगम स्तर पर प्रमाणपत्रों के निस्तारण के लिए काउंटर भी बढ़ाए गए हैं।