{"_id":"6695adf76c290b51cd069dd7","slug":"theft-in-the-house-due-to-dispute-over-lighting-a-fire-case-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-622379-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आग जलाने के विवाद में हुई घर में चोरी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आग जलाने के विवाद में हुई घर में चोरी, केस दर्ज
विज्ञापन
- शाहपुर इलाके का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पादरी बाजार। शाहपुर थाना क्षेत्र के जंगल हकीम नंबर दो ओबा टोला मोहनापुर में कार के पास आग जलाने को लेकर विवाद के बाद ताला बंद मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने विवाद करने वाले चार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है।
कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के कुसम्हा गांव के राम भरत प्रसाद उत्तर प्रदेश पुलिस में मुख्य आरक्षी के पद पर संतकबीर नगर जिले में तैनात हैं। वे शाहपुर के जंगल हकीम नंबर दो ओबा टोला मोहनापुर में वर्ष 2008 से मकान बनवा कर परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी किशनावती देवी ने शाहपुर पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मेरे दरवाजे पर मेरी कार खड़ी थी। उसके पास कैलाश की पत्नी आग जला रही थी। मना करने पर बगल के राज, गोलू व वकील ने धमकी दी कि कार जलने पर हम दूसरा दे देंगे। विवाद बढ़ने पर सभी ने बर्बाद करने की धमकी दी। उनका कहना है कि बृहस्पतिवार को मकान में ताला बंद कर खेती के कार्य से सपरिवार गांव चले गए।
शनिवार की रात 8:30 बजे वापस आने पर देखा तो मुख्य गेट का ताला बंद था, लेकिन मकान के चैनल व कमरों का ताला टूटा हुआ था। आलमारी का लाॅकर तोड़कर लगभग 10 लाख रुपये कीमत के जेवरात व दस हजार नकद चोरी हो गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित गोलू, राज, वकील व कैलाश की पत्नी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 331(4), 305(अ) के तहत केस दर्ज किया है।