{"_id":"60f6dfa3b8e874028e2fbccd","slug":"theft-in-height-primary-school-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: उच्च प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने मचाया आतंक, टोटियों को भी नहीं छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: उच्च प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने मचाया आतंक, टोटियों को भी नहीं छोड़ा
Tue, 20 Jul 2021 08:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 20 Jul 2021 08:08 PM IST
सार
प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने पुलिस चौकी में दी तहरीर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
विस्तार
कुशीनगर जिले के सेवरही क्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग गांव के सियरहा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार की रात चोरी हो गई। चोरों ने विद्यालय के पंखे, स्विच बोर्ड सहित अन्य सामान तोड़ दिया।
इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भी हैं और पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदय नारायण गुप्ता भी इसी गांव के निवासी हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद सिंह ने बताया कि सोमवार की रात चोरों ने तोड़फोड़ करने के बाद रसोई घर और कार्यालय में रखे जरूरी सामान चुरा लिया।
बच्चों के पेयजल के लिए लगी सात टोटियों को भी तोड़ा है। इसके अतिरिक्त चोरों ने शिक्षण कक्ष में लगे पंखे, बल्ब, स्विच बोर्ड को भी नुकसान पहुंचाया है। पानी की पाइप को भी तोड़ा गया है। मंगलवार को उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विद्यालय में चोरी की जानकारी होने पर शिक्षकों में नाराजगी है। प्रधानाध्यापक अरविंद सिंह ने बताया कि डिबनी बंजरवा पुलिस चौकी पर तहरीर दे दी गई है। प्रभारी चौकी इंचार्ज डिबनी बंजरवा जितेंद्र राय ने बताया मामला संज्ञान में है। जल्दी ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।