फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Theatre artist Ravi Shankar Khare, Sugam Singh Shekhawat for dance and folk singer Rakesh Srivastava were honoured.

Gorakhpur News: गोरखपुर के तीन कलाकारों को उप मुख्यमंत्री के हाथों मिला सम्मान

Sat, 06 Jun 2026 03:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 06 Jun 2026 03:25 AM IST
विज्ञापन
Theatre artist Ravi Shankar Khare, Sugam Singh Shekhawat for dance and folk singer Rakesh Srivastava were honoured.
गोरखपुर।
विज्ञापन

रंगकर्मी रविशंकर खरे, नृत्य के लिए सुगम शेखावत व लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को शुक्रवार को लखनऊ में हुए कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की ओर से सम्मानित किया गया।

भोजपुरी पारंपरिक लोकगायन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाले लोकगायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव को वर्ष 2023 के लिए प्रतिष्ठित उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी सम्मान प्रदान किया गया। लोकगायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह सम्मान पाकर काफी खुशी हो रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2024 के लिए लोक नृत्य में सुगम सिंह शेखावत को अकादमी पुस्कार दिया गया। उन्होंने कहा कि वह 10 साल से इस कला को हर मंच पर दिखा रहे हैं। रंगकर्मी रविशंकर खरे को वर्ष 2023 के लिए बीएम शाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रविशंकर खरे ने कहा कि सम्मान तो कई बार मिला, लेकिन लखनऊ में इतना बड़ा अवार्ड पहली बार मिला है। यह अवार्ड हमारा ही नहीं गोरक्षनगरी वासियाें का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed