फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The workshop was organised by the Department of Sociology, St Andrews College.

Gorakhpur News: सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्रों में बढ़ रही समाजशास्त्र की लोकप्रियता

Fri, 10 Apr 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The workshop was organised by the Department of Sociology, St Andrews College.
सेंट एंड्रयूज कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य वक्ता डॉ. कुलदीप द्विवेदी व मंचा
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को ‘सरकारी और गैर सरकारी सेवाओं में समाजशास्त्र की बढ़ती उपयोगिता एवं प्रासंगिकता'' विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. एसडी राजकुमार ने कहा कि समाजशास्त्र की बढ़ती लोकप्रियता विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी क्षेत्रों में अहम भूमिका है। बाल अधिकार, महिला अधिकार, पर्यावरण संरक्षण और गरीबी उन्मूलन जैसे क्षेत्रों मे समाजशास्त्र विषय बहुत ही उपयोगी है। मुख्य वक्ता डीएवी पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कुलदीप कुमार द्विवेदी ने कहा कि आज के बदलते सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक परिवेश में समाजशास्त्र विषय की उपयोगिता निरंतर बढ़ती जा रही है। यह विषय समाज की संरचना, व्यवहार और समस्याओं को समझने में सहायता करता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर शोध पत्र प्रस्तुति एव उ़द्धरण लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शोध पत्र प्रस्तुति में उम्मे हानिया प्रथम, प्रिया सिंह द्वितीय व चांदनी परवीन तृतीय रहीं। उ़द्धरण लेखन में ऋषभ सिंह प्रथम, सत्यजीत सिंह द्वितीय एवं प्रिया सिंह तृतीय रहीं। प्राची को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। संचालन डॉ. बीबी लाल व डॉ. ज्योति रावत और आभार ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed