{"_id":"69d8140c0106f9783e0bebfd","slug":"the-trials-for-the-players-will-be-held-in-ranchi-on-april-20-and-21-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1284786-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भारतीय टीम में चयन के लिए जिले के दो खिलाड़ी देंगे ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भारतीय टीम में चयन के लिए जिले के दो खिलाड़ी देंगे ट्रायल
विज्ञापन
गोरखपुर। वर्ल्ड स्कूल बॉस्केटबॉल अंडर-18 (बालक वर्ग) चैंपियनशिप के ट्रायल के लिए उत्तर प्रदेश से गोरखपुर के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के छात्र प्रिंस राजभर और राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के छात्र अर्पित पांडेय शामिल हैं।
अंतरराष्ट्रीय विद्यालयीय खेल संघ की ओर से यह चैंपियनशिप 13 से 22 जून तक सर्बिया में आयोजित होगी। इसके लिए स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सभी राज्यों से चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की है। उत्तर प्रदेश से अंडर-18 बालक वर्ग में दो खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए चुना गया है। दोनों खिलाड़ी गोरखपुर के निवासी हैं। इन खिलाड़ियों का ट्रायल 20 व 21 अप्रैल को रांची (झारखंड) में आयोजित होगा। ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम का चयन किया जाएगा।
प्रिंस राजभर बास्केटबॉल के उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं। उन्होंने वर्ष 2025 के खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक जीता है और 2024-25 के स्कूली नेशनल गेम्स में प्रतिभाग कर चुके हैं। इसके अलावा 2023, 2024 और 2025 की यूथ नेशनल चैंपियनशिप में भी भागीदारी की है। वह सैयद मोदी स्टेडियम में कोच मनीष श्रीवास्तव और आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं अर्पित पांडेय इस साल स्कूली नेशनल गेम्स में प्रतिभाग कर चुके हैं। उन्होंने 2024-25 में जूनियर स्टेट और स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया है। वह बास्केटबॉल छात्रावास के खिलाड़ी हैं और उप क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह नरवार व विवेक श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
इस उपलब्धि पर संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह, एमपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह, राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विश्व प्रकाश सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, मंडलीय क्रीड़ा सचिव डॉ. अरुणेंद्र राय, जनपदीय क्रीड़ा सचिव संतोष कुमार सिंह और शारीरिक शिक्षा अध्यापक महापरिषद के अध्यक्ष जय हिंद यादव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।