{"_id":"6aada703dc97c069ce0094f3","slug":"the-sakhis-female-companions-of-the-krishna-priya-darbar-celebrated-radha-ashtami-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1455554-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कृष्ण प्रिया दरबार की सखियों ने मनाई राधा अष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कृष्ण प्रिया दरबार की सखियों ने मनाई राधा अष्टमी
Sat, 19 Sep 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। कृष्ण प्रिया दरबार की सखियों की ओर से शुक्रवार को राधा अष्टमी और गणेश चतुर्थी उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। आर्य नगर निवासी सखी रुचि गोयल के निवास पर ठाकुर जी का सुंदर दरबार सजाया गया। सखियों ने भगवान गणेश और राधा अष्टमी के भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद देवी-देवताओं के भजन गाकर भक्तों का मन मोह लिया। संस्था की संस्थापक व अध्यक्ष मधु अग्रवाल ने बताया कि यह ठाकुर जी का दरबार है। इसमें हर महीने संस्था की एक सखी की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। संबंधित महीने में पड़ने वाले त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सखियां भजन गाकर उत्सव मनाती हैं। इस बार राधा अष्टमी और गणेश चतुर्थी के अवसर पर ठाकुर जी के साथ दोनों उत्सव मनाए गए। अध्यक्ष पूजा गोयल ने कहा कि उत्सव धूमधाम से मनाया गया। अंत में सचिव सीमा सोंथालिया ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन