{"_id":"6a023fb8164a9267370c6fb0","slug":"the-railway-board-has-approved-and-also-released-the-train-number-and-schedule-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1317953-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी वाया गोरखपुर नई अमृत भारत ट्रेन को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी वाया गोरखपुर नई अमृत भारत ट्रेन को मंजूरी
विज्ञापन
गोरखपुर। अमृतसर से चलकर गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर होते हुए न्यू जलपाईगुड़ी तक नई अमृत भारत ट्रेन को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। बोर्ड ने ट्रेन नंबर और शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इस ट्रेन के चलने से सिद्धार्थनगर और महराजगंज के लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।
रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग संजय आर नीलम ने सोमवार को महाप्रबंधक परिचालन को पत्र लिखकर संचलन की तैयारी करने को कहा है। बोर्ड के पत्र के अनुसार 14663/14663 न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतरसर वाया गोरखपुर-बढ़नी अमृतभारत सप्ताह में एक दिन चलेगी। इसका रूट अमृतसर, सीतापुर सिटी, गोंडा, बढ़नी, गोरखपुर, पनियहवा, फारगसगंज, न्यू जलपाईगुड़ी होगा।
इस ट्रेन को बढ़नी के रास्ते चलाने के लिए डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने प्रस्ताव दिया था। बोर्ड ने सोमवार को मंजूरी दे दी। अभी अमृतसर के लिए शहीद और आम्रपाली एक्सप्रेस और न्यू जलपाईगुड़ी के लिए नई दिल्ली-न्यूजलपाईगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन चलती है। दोनों ट्रेनें गोरखपुर-बस्ती के रास्ते चलती हैं। ऐसे में नई अमृत भारत के चलने से बढ़नी-आनंदनगर रूट के यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
अमृतसर से प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी
न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर अमृत भारत ट्रेन अमृतसर से प्रत्येक बृहस्पतिवार को दोपहर 12:45 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से 10:05 बजे छूटकर शनिवार भोर में 4:15 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से प्रत्येक सोमवार को दोपहर 2:20 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से देर रात 1:30 बजे छूटकर तीसरे दिन सुबह 8:00 बजे अमृतसर पहुंचेगी।