{"_id":"6a1b50147ad9cf2e080672af","slug":"the-process-of-sacrifice-started-in-the-morning-and-continued-till-late-evening-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1338535-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ईद-उल-अजहा का समापन, अंतिम दिन भी अदा की गई कुर्बानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ईद-उल-अजहा का समापन, अंतिम दिन भी अदा की गई कुर्बानी
विज्ञापन
गोरखपुर। तीन दिनों तक चलने वाले ईद-उल-अजहा के मौके पर शनिवार को भी मुस्लिम घरों और चिह्नित सामूहिक कुर्बानी स्थलों पर परंपरा के अनुसार कुर्बानी अदा की गई। सुबह से शुरू हुआ कुर्बानी का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
पहले दो दिनों की तुलना में तीसरे दिन कुर्बानी देने वालों की संख्या कम रही। वहीं, सभी मस्जिदों में हर फर्ज नमाज के बाद तकबीरे तशरीक पढ़ने का सिलसिला जारी रहा, जो रविवार को असर की नमाज तक जारी रहेगा। कई लोगों ने अपनी पूरी कुर्बानी का गोश्त गरीबों, जरूरतमंदों और गांव से आए लोगों में वितरित कर दिया। इस दौरान मेहमाननवाजी का सिलसिला भी जारी रहा। लोगों ने रिश्तेदारों और मेहमानों का लजीज व्यंजनों से स्वागत किया।
शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी, मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी, मुफ्ती मेराज अहमद कादरी, हाफिज रहमत अली निजामी, हाफिज आरिफ रजा, कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी, मौलाना महमूद रजा कादरी ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न होने पर जिला प्रशासन, नगर निगम और आम जनता का आभार जताया।