{"_id":"6205570405ec15442240aef9","slug":"the-political-temperature-of-the-district-increased-due-to-the-filing-of-veterans-pamphlets-in-siddharthnagar-gorakhpur-news-gkp4265417182","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गजों के पर्चे दाखिल होने से बढ़ा जिले का सियासी तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्गजों के पर्चे दाखिल होने से बढ़ा जिले का सियासी तापमान
विज्ञापन
नामांकन के दौरान के कलेक्ट्रेट के गेट पर भाजपा और बसपा के कार्यकर्ता।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
दिग्गजों के पर्चे दाखिल होने से बढ़ा जिले का सियासी तापमान
सिद्धार्थनगर। धूप निकलने से तापमान में वृद्धि के साथ ही नामांकन के छठवें दिन जिले की सियासी गर्मी भी बढ़ गई। थी। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में 22 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस समेत अन्य दिग्गजों के पर्चे दाखिल होने से कलेक्ट्रेट गेट पर कार्यकर्ताओं की भीड़ रही, जो नारेबाजी कर प्रत्याशियों का उत्साह बढ़ाती दिखी। साथ ही पुलिसकर्मियों को भी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
इटवा से सपा प्रत्याशी व विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सपा के प्रदेश सचिव अजय चौधरी और बेचई यादव के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच पर्चा दाखिल किया। इटवा से भाजपा प्रत्याशी व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, डुमरियागंज से भाजपा प्रत्याशी व मौजूदा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह व कपिलवस्तु से भाजपा प्रत्याशी तथा विधायक श्यामधनी राही ने एक साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर पर्चा दाखिल किया। उनके साथ सांसद जगदंबिका पाल और जिलाध्यक्ष गोविंद माधव भी रहे।
शोहरतगढ़ के अपना दल एस के विधायक चौधरी अमर सिंह का निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा, उनके समर्थकों ने दाखिल किया। चौधरी अमर सिंह नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले सपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। शोहरतगढ़ क्षेत्र से अखिल भारत हिंदू महासभा के दिवाकर विक्रम सिंह ने नामांकनपत्र दाखिल किया। कपिलवस्तु से बसपा प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद कन्नौजिया, डुमरियागंज से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी इमरान लतीफ, डुमरियागंज से ही एआईएमआईएम प्रत्याशी इरफान अहमद मलिक, बांसी से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप पांडेय, डुमरियागंज से मित्रसंघ से शैलेंद्र उर्फ राजू श्रीवास्तव ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
इटवा से आम आदमी पार्टी से करम हुसैन, कपिलवस्तु से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी महेश कुमार राव, इटवा से जन अधिकार पार्टी के रमेश कुमार गौतम, कपिलवस्तु से समझदार पार्टी से भालू उर्फ संजय प्रसाद, बांसी से अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी से सर्वेश त्रिपाठी और शोहरतगढ़ से विकासशील इंसान पार्टी से रामविनेश निषाद ने पर्चा दाखिल किया। शोहरतगढ़ से निर्दलीय पर्चा दाखिल करने वालों में शिवसागर यादव, शिव स्वरूप पांडेय, बृजवासिनी शामिल रहीं। शोहरतगढ़ से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शरद कुमार श्रीवास्तव, जनता दल युनाइटेड से ओमप्रकाश गुप्ता ने भी पर्चा दाखिल किया।
17 ने लिए पर्चे
शोहरतगढ़ से अपना दल (एस) के लिए तीन सेट व एक सेट निर्दल प्रत्याशी ने पर्चा लिया। कपिलवस्तु से कांग्रेस के लिए एक सेट, राष्ट्रीय लोक दल के लिए एक सेट तथा निर्दल ने एक सेट पर्चा लिया। बांसी से समाजवादी पार्टी के लिए छह सेट में पर्चे लिए गए। इटवा से आम आदमी पार्टी ने एक सेट, डुमरियागंज से बहुजन सेना ने एक सेट, एआईएमआईएम ने एक सेट और निर्दल ने एक सेट पर्चे लिया।