{"_id":"69af3758c9697b342008694c","slug":"the-pickup-broke-an-11000-volt-pole-and-fell-into-a-roadside-ditch-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1252045-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 11 हजार वोल्टेज के खंभे को तोड़ते हुए सड़क किनारे गड्ढे में गिरी पिकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 11 हजार वोल्टेज के खंभे को तोड़ते हुए सड़क किनारे गड्ढे में गिरी पिकअप
Tue, 10 Mar 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
गगहा-गजपुर मार्ग पर ट्रेलर को ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, आधे घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति
गगहा। गगहा-गजपुर मार्ग पर सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गंभीरपुर हनुमान मंदिर के पास ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश में एक पिकअप अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्टेज के बिजली के खंभे को तोड़ते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। गनीमत रही कि पिकअप चालक पूरी तरह सुरक्षित बच गया। हालांकि इलाके में आधे घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
सोमवार दोपहर में दुर्घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पिकअप को सुरक्षित गड्ढे से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी और टूटे तारों की शिफ्टिंग का काम शुरू कराया। बताया जा रहा है कि फाइबर के सामान से लदी पिकअप हादसे का शिकार हुई। पोल और तार क्षतिग्रस्त होने के कारण करीब आधे घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। पिकअप चालक उपेंद्र वर्मा ने बताया कि वह देवरिया से फाइबर का सामान लादकर सिकरीगंज के लिए जा रहा था, तभी गंभीरपुर हनुमान मंदिर के पास ट्रेलर को ओवरटेक करते समय वाहन अनियंत्रित हो गया और यह हादसा हो गया।