फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The need for 30,000 gas cylinders per day is only 27,000, which is why the backlog has increased.

Gorakhpur News: दो हजार सिलिंडर आपूर्ति बढ़ी, फिर भी गैस संकट बरकरार

Thu, 07 May 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 07 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The need for 30,000 gas cylinders per day is only 27,000, which is why the backlog has increased.
गोरखपुर। पिछले डेढ़ महीने से रसोई गैस की किल्लत ने आम जनता के साथ-साथ आपूर्ति विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में घरेलू गैस सिलिंडर की प्रतिदिन करीब 30 हजार की डिमांग है, जबकि 27 हजार गैस सिलिंडर की उपलब्धता है। ऐसे में तीन हजार लोगों को रोजाना गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है। यह बैकलॉग बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

पहले जिले में रोजाना 25 हजार गैस सिलिंडर की आपूर्ति हो रही थी, किल्लत के बाद जिला पूर्ति विभाग ने अब दो हजार सिलिंडर की अतिरिक्त आपूर्ति शुरू की है, जिससे संख्या करीब 27 हजार हो गई है।
विज्ञापन

अभी भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। उपभोक्ताओं को गैस आसानी से नहीं मिल रही है। खासकर महिलाओं को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिन घरों में पुरुष सदस्य नहीं हैं, वहां महिलाओं को खुद सिलिंडर लाने के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्याणपुर के प्रधान प्रमोद यादव ने बताया कि होम डिलीवरी एक स्थान पर दी जा रही है जबकि घर-घर जाकर देने का नियम है। थवईपार, पीपीगंज की निवासी किरन सिंह ने बताया कि होम डिलीवरी का शुल्क लिया जाता है, लेकिन सुविधा नहीं मिलती है। उन्हें कई बार दूर जाकर लाइन में लगकर सिलिंडर लेना पड़ता है। जिससे पूरा दिन खराब हो जाता है। वहीं, क्षेत्र की सुस्मिता विश्वकर्मा और रूपा त्रिपाठी का कहना है कि तेज धूप में जगह-जगह गैस गाड़ी तलाशना बेहद मुश्किल होता है। जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गैस की आपूर्ति बढ़ाई गई है,आगे और बढ़ाने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed