फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Municipal Commissioner expressed strong displeasure when the drain was found choked with garbage.

सड़क पर उतरे नगर आयुक्त: पहले दिन ही बारिश, विजय चौक पर देखा जलभराव- बोले, 'लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी'

Thu, 07 May 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 07 May 2026 01:48 AM IST
सार

विजय चौक पर एक निजी हॉस्पिटल के सामने नाला कूड़े से चोक मिलने पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि बारिश के दौरान जलभराव किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र और अवर अभियंता रंजीत कुमार के साथ गोलघर, धर्मशाला ओवरब्रिज, असुरन, सिनेमा रोड, विजय चौक और सावित्री हॉस्पिटल सहित कई क्षेत्रों का दौरा किया।

विज्ञापन
The Municipal Commissioner expressed strong displeasure when the drain was found choked with garbage.
विजय चौक पर निरीक्षण करते नगर आयुक्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बुधवार शाम बारिश के बीच नगर आयुक्त अजय जैन खुद सड़कों पर उतर आए और शहर की जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


विजय चौक पर एक निजी हॉस्पिटल के सामने नाला कूड़े से चोक मिलने पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि बारिश के दौरान जलभराव किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र और अवर अभियंता रंजीत कुमार के साथ गोलघर, धर्मशाला ओवरब्रिज, असुरन, सिनेमा रोड, विजय चौक और सावित्री हॉस्पिटल सहित कई क्षेत्रों का दौरा किया।

विज्ञापन

कई जगह जलभराव की स्थिति को देखते हुए उन्होंने मौके पर ही सफाई निरीक्षकों को सक्रिय रहने और नालों की सफाई सुनिश्चित करने को कहा। विजय चौक पर एक निजी हॉस्पिटल के सामने नाला कूड़े से चोक मिलने पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तत्काल नाला साफ कराया जाए। नगर आयुक्त ने कहा कि बारिश के दौरान जलभराव किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए और जलनिकासी व्यवस्था को पूरी तरह सुचारू रखा जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed