{"_id":"6a1f40803b1e74b62e0de7ae","slug":"the-managers-apprised-the-vice-chancellor-about-various-practical-challenges-and-problems-related-to-the-running-of-their-institutions-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1341243-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बीएड की स्थायी संबद्धता के निर्णय का काॅलेज प्रबंधकों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बीएड की स्थायी संबद्धता के निर्णय का काॅलेज प्रबंधकों ने किया स्वागत
विज्ञापन
डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन को बुके भेंट करते स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों के प्रबंधक।
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन से मंगलवार को स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के प्रबंधकों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान 37 बीएड कॉलेजों को स्थायी संबद्धता दिए जाने के लिए कुलपति के निर्णय का स्वागत किया गया।
बैठक के दौरान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैक मूल्यांकन एवं कौशल आधारित पाठ्यक्रमों पर चर्चा हुई। प्रबंधकों ने अपने संस्थानों के संचालन से जुड़ीं विभिन्न व्यावहारिक चुनौतियों एवं समस्याओं से कुलपति को अवगत कराया। कुलपति ने यथासंभव समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने रोजगारपरक कोर्स शुरू किए जाने के लिए भी प्रेरित किया।
इस दौरान स्ववित्तपोषित महाविद्यालय प्रबंधक महासभा के महामंत्री डॉ. सुधीर राय, राजेंद्र श्रीवास्तव, जितेंद्र राव, संतोष सिंह, राम नरेश यादव, अनिल राय, पिंटू राव, डॉ. यूपी सिंह, देवशरण सिंह, शिव कुमार, अरविंद सिंह, अखिलेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।