फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The 'Mahant Digvijaynath Institute of Mass Communication' will be established at DDU.

UP: डीडीयू में स्थापित होगा ‘महंत दिग्विजयनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’, ये कोर्स होंगे संचालित

Tue, 16 Dec 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 16 Dec 2025 12:02 AM IST
सार

विद्यार्थियों, शोधार्थियों, अध्यापक एवं पेशेवर पत्रकारों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा। यह संस्थान टीवी, मोबाइल एवं वेब जर्नलिज्म, पब्लिक रिलेशन, एडवरटाइजिंग और फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्रों में सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा।

विज्ञापन
The 'Mahant Digvijaynath Institute of Mass Communication' will be established at DDU.
गोरखपुर विश्वविद्यालय( सांकेतिक) - फोटो : डीडीयू सोशल मीडिया पेज

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में महंत दिग्विजयनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन की स्थापना की जाएगी। इसका उद्देश्य पत्रकारिता, विज्ञापन, जनसंपर्क एवं फिल्म निर्माण जैसे क्षेत्रों के लिए विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल और व्यावसायिक दृष्टिकोण प्रदान करना है।

विज्ञापन


इस संस्थान में अत्याधुनिक कक्षाओं के साथ एक उन्नत एवं आधुनिक मल्टीमीडिया स्टूडियो की स्थापना की जाएगी, जो इस क्षेत्र में अपनी तरह का अग्रणी स्टूडियो होगा। यह स्टूडियो छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण और पेशेवर अनुभव प्रदान करने के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा।
विज्ञापन


विद्यार्थियों, शोधार्थियों, अध्यापक एवं पेशेवर पत्रकारों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा। यह संस्थान टीवी, मोबाइल एवं वेब जर्नलिज्म, पब्लिक रिलेशन, एडवरटाइजिंग और फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्रों में सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप संस्थान का लक्ष्य जर्नलिज्म, मास कम्युनिकेशन, फिल्म मेकिंग, एडवरटाइजिंग एवं पब्लिक रिलेशंस के क्षेत्रों में दक्ष एवं प्रशिक्षित पेशेवरों की नई पीढ़ी तैयार करना है। यह संस्थान पूर्वी उत्तर प्रदेश का एकमात्र ऐसा शैक्षणिक केंद्र होगा, जहां इन सभी विषयों से संबंधित अध्ययन कार्यक्रम एक ही मंच पर उपलब्ध होंगे।

यह कोर्स होंगे संचालित
संस्थान में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशन, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फिल्म प्रोडक्शन एवं पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन न्यू मीडिया जैसे दो-दो सेमेस्टर अवधि के व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।


मीडिया और संचार के इस युग में ऐसे संस्थानों की अत्यंत आवश्यकता है जो विद्यार्थियों को व्यावहारिक और तकनीकी रूप से सक्षम बना सकें। महंत दिग्विजयनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक दक्षता प्रदान करेगा: प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed