फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The list will be prepared by the 31st, and the documents received from 3.22 lakh voters will also be verified.

Gorakhpur News: 31 तक बनेगी सूची, 3.22 लाख मतदाताओं से मिले दस्तावेज भी जांचेंगे

Sun, 28 Dec 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The list will be prepared by the 31st, and the documents received from 3.22 lakh voters will also be verified.

विज्ञापन
- मतदाता सूची में इनका नाम सत्यापन के बाद ही जोड़ा जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अब 31 तक ड्राफ्टिंग कर मतदाता सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद 3.22 लाख ऐसे मतदाताओं को नोटिस भेजा जाएगा जिनकी मैपिंग नहीं हुई है। इन मतदाताओं से मिले दस्तावेजों की भी जांच कराई जाएगी। सत्यापन में सही पाए जाने के बाद ही मतदाता सूची में इनका नाम जुटेगा।

एसआईआर के तहत 26 दिसंबर तक नाम बढ़वाने और त्रुटि सही कराने का मौका दिया गया था। इसके बाद अंतिम रिपोर्ट तैयार कर ली गई। कुल 3, 22, 468 ऐसे मतदाता मिले हैं जिन्होंने 2003 की मतदाता सूची कॉलम में ब्यौरा नहीं दिया है। एक जनवरी से इन्हें बीएलओ नोटिस देंगे और वर्तमान निवास संबंधित दस्तावेज मांगेंगे। ये मतदाता जो दस्तावेज जमा करेंगे उसकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा सबसे ज्यादा एएसडी (मृतक, विस्थापित आदि) श्रेणी के मतदाता कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र में 11.7 प्रतिशत और सबसे कम खजनी में 6.6 प्रतिशत मिले हैं। पूरे जिले में यह संख्या 6,47, 519 है। अपर जिलाधिकारी (वित्त) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि मतदाता सूची के ड्राफ्टिंग का काम चल रहा है। जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है उनकी मैपिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed