फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The land was sold to build a house, land mafia Kamlesh grabbed 40 lakhs in Gorakhpur

Gorakhpur News: घर बनाने की लिए बेचा था खेत, भू-माफिया कमलेश ने हड़पे 40 लाख

Wed, 08 May 2024 11:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 08 May 2024 11:27 AM IST
विज्ञापन
The land was sold to build a house, land mafia Kamlesh grabbed 40 lakhs in Gorakhpur
फ्रॉड केस। - फोटो : अमर उजाला
 भू-माफिया कमलेश यादव के ठगी के मामलों की फेहरिस्त बढ़ती जा रही है। इस बार खोराबार के एक व्यक्ति ने एम्स थाने में तहरीर देकर कमलेश पर 40 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि एक साल पहले खेत बेचकर जमीन खरीदने के लिए 40 लाख रुपये कमलेश यादव को दिए थे।
विज्ञापन


अभी तक न तो जमीन मिली न ही रुपये वापस किए गए। अधिकारियों ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए इसकी जांच कराई तो मामला सही पाया गया। अब इस मामले में कमलेश पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन


खोराबार के राम स्नेही ने बताया कि एक साल पहले वह अपना और मां के हिस्से का खेत बेचकर 40 लाख रुपये जमीन खरीदने के लिए कमलेश यादव को दिए थे।

आरोप है कि कमलेश ने कुस्मही के पास एक जमीन भी दिखाई थी। रुपये लेकर कुछ कागजी कार्रवाई कर कमलेश ने कहा कि यह जमीन अब तुम्हारी हो गई। जब वहां पहुंचे तो पता चला कि उस जमीन से कमलेश का कोई वास्ता नहीं था। उसने फर्जी कागजात बनाकर बैनामा करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट भरने के लिए राम स्नेही कर रहे मजदूरी
राम स्नेही के 40 लाख रुपये भी चले गए और उनका घर बनाने और बिजनेस करने का सपना भी टूट गया। वर्तमान में वह मजदूरी कर अपना और घरवालों का पेट भर रहे हैं।

शिकायत पत्र लेकर घूम रहीं महिलाएं
सूत्रों की मानें तो खोराबार क्षेत्र की कई महिलाएं भी ठगी का शिकार हुई हैं। महिलाएं उच्च अधिकारी से मिली हैं। उनकी शिकायतों की भी जांच चल रही है। शिकायत सही पाए जाने पर इस मामले भी कमलेश यादव पर केस दर्ज हो सकता है।

बुआ की शिकायत पर भी दर्ज होगा केस
झंगहा क्षेत्र की सुनीता जो कमलेश की बुआ लगती हैं, से वर्ष 2022 में बहरामपुर में जमीन दिलाने के नाम पर कमलेश ने 11 लाख रुपये लिए और एग्रीमेंट भी कराया। बाद में पता चला कि बहरामपुर में जो जमीन कमलेश ने दिखाई थी, वह सीलिंग की थी। इसी तरह पिपराइच के महेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि सिलिंग की जमीन दिखाकर उससे कमलेश ने 17 लाख रुपये ले लिए। बहुत जल्द इस मामले में भी केस दर्ज होगा।

सौ करोड़ की संपत्ति हो चुकी जब्त
गैंगस्टर केस के तहत कमलेश और उसके साथी दीनानाथ की 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। कमलेश की सीलिंग की जमीन पर अवैध कमाई से बने कॉलेज को भी सीज किया जा चुका है। इसके अलावा दोनों के मोहद्दीपुर के मकान, जमीन पर भी कार्रवाई हो चुकी है। अभी हाल ही में बाराबंकी में स्थित चार मंजिला भवन प्रशासन ने जब्त किया है।


सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने बताया कि कमलेश यादव के खिलाफ कई शिकायतें आई हैं, जिनकी जांच चल रही है। पीड़ित राम स्नेही की शिकायत की जांच में मामला सही पाया गया है। इसमें कमलेश पर केस दर्ज किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed