{"_id":"69d818ce992c03a1cf0bcf0d","slug":"the-interior-was-cleaned-by-keeping-it-closed-for-the-entire-day-with-special-focus-on-the-kitchen-and-storage-areas-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1284859-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दिनभर बंद रहा रेस्टोरेंट, अंदर चलती रही गहन साफ-सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दिनभर बंद रहा रेस्टोरेंट, अंदर चलती रही गहन साफ-सफाई
Fri, 10 Apr 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- पूरे दिन बंद रखकर कराई गई अंदरूनी सफाई, किचन और स्टोरेज क्षेत्र पर रहा विशेष फोकस
गोरखपुर। सिटी मॉल स्थित रेस्टोरेंट बृहस्पतिवार को पूरे दिन बंद रहा। वहां अंदर कर्मचारियों की ओर से साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम किया गया। रसोई, स्टोरेज और सर्विंग एरिया की विशेष सफाई कराई गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से निरीक्षण के बाद सुधार के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को बिरयानी में कॉकरोच मिलने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई थी।
रेस्टोरेंट में बृहस्पतिवार को ग्राहकों की एंट्री पूरी तरह बंद रही और अंदर कर्मचारियों की टीम सफाई कार्य में लगी रही। फर्श, किचन प्लेटफॉर्म, बर्तन और मशीनों की सफाई की गई। खाद्य सामग्री रखने वाले स्थान, रेफ्रिजरेशन यूनिट और कुकिंग सेक्शन की अलग से जांच की गई, ताकि स्वच्छता मानकों के अनुसार व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा सकें। इसको लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दिन में रेस्टोरेंट का कुछ देर के लिए निरीक्षण भी किया। सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन
बर्थडे पार्टी के दौरान बुधवार को एक ग्राहक की बिरयानी में कॉकरोच मिलने की शिकायत के बाद हंगामा हुआ था। उसी के खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट बंद कर सफाई और आंतरिक सुधार की प्रक्रिया शुरू करा दी, ताकि दोबारा ऐसी स्थिति न बने। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को टीम जाएगी। रेस्टोरेंट का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन