फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Intercity, upgraded from Superfast to Express, has slowed down to a passenger train's pace.

Gorakhpur News: इंटरसिटी एक्सप्रेस से लखनऊ जाना है तो दो घंटे अतिरिक्त समय लेकर चलें

Sat, 20 Jun 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The Intercity, upgraded from Superfast to Express, has slowed down to a passenger train's pace.
सुपरफास्ट से एक्सप्रेस बनी इंटरसिटी तो चलने लगी पैसेंजर की चाल
विज्ञापन

रोजाना गोरखपुर से ही दो से ढाई घंटे की देरी से हो रही रवाना, लखनऊ पहुंच रही दोपहर दो बजे के बाद

गोरखपुर। गोरखपुर से लखनऊ तक जाना है तो इंटरसिटी ट्रेन सबसे बेहतर मानी जाती रही है। खासकर कामकाजी लोग इसी ट्रेन से सफर करते हैं। कामकाज निपटा कर इसी से वापस आ जाते हैं। हालांकि पिछले कई दिनों से इंटरसिटी दो से तीन घंटे की देरी से रवाना हो रही है। जबसे यह ट्रेन सुपरफास्ट की जगह एक्सप्रेस में बदली गई, इसकी चाल पैसेंजर ट्रेन जैसी हो गई है।

रेलवे की समय सारिणी के अनुसार गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी (15031/ 15032) का गोरखपुर स्टेशन से छूटने का समय सुबह 5:45 बजे और लखनऊ जंक्शन पहुंचने का समय 11:25 बजे है। यह ट्रेन रोजाना दो से तीन घंटे की देरी से रवाना हो रही है। शुक्रवार को भी यह ट्रेन गोरखपुर स्टेशन से सुबह 8:02 बजे रवाना हुई और लखनऊ जंक्शन दोपहर 2:25 बजे पहुंची। इसकी शिकायत कुछ यात्रियों ने रेलवे बोर्ड और हेल्पलाइन नंबर पर की है।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने इसे गंभीरता से लिया है और अधिकारियों को समय पालन को सुधारने का निर्देश दिया। इसके बाद ट्रेन को समय से चलाने को लेकर परिचालन विभाग में मंथन शुरू हो गया है। रेलवे के जानकारों की मानें तो गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी और गोरखपुर-पाटिलीपुत्र की रेक का समन्वय बनाया गया है। इसके चलते भी देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ये अहम कारण
वाशिंग पिट पर पहले तीन लाइन थी जो अब दो हो गई
तीसरी लाइन बनने से दो स्टेबलिंग लाइन (ट्रेन खड़ी करने के लिए) घट गई
सुपरफास्ट की जगह एक्सप्रेस ट्रेन के बेड़े में शामिल करना
पांच नया स्टॉपेज बनाया जाना


वर्जनगोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस समय पालन में सुधार के लिए परिचालन विभाग को निर्देश दिए गए हैं। मेंटेनेंस को लेकर कुछ समस्या आ रही है। जल्द ही इसका समाधान कर लिया जाएगा। इसको लेकर समीक्षा की जा रही है।
-सुमित कुमार, सीपीआरओ-एनईआर


कब, कितनी देर हुई ट्रेन ( घंटे में)
तिथि (जून) गोरखपुर से छूटी लखनऊ पहुंंची
16 1:55 2:04
17 2:39 3:00
18 1:53 2:40
19 2:17 2:45
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed