फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The inspector said - Now go and think... friendship with underage boys is not right.

Gorakhpur News: दरोगा- हवाला

Wed, 17 Apr 2024 04:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
The inspector said - Now go and think... friendship with underage boys is not right.
दरोगा बोला-अब जाकर लगा..कम उम्र के लड़कों से यारी ठीक नहीं
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान दवा व्यापारी से 50 लाख रुपये छीनने का आरोपी दरोगा जेल में कर रहा पश्चाताप
मामले में फरार तीन आरोपियों की अब लोकेशन मिल रही दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दवा व्यापारी से चेकिंग के नाम पर 50 लाख रुपये छीनने का आरोपी दरोगा आलोक सिंह अब जेल में पश्चाताप कर रहा है। सूत्रों की मानें तो पारिवारिक मित्रों में यह चर्चा है कि जेल में बंद दरोगा अब कह रहा है-बुजर्गों ने सही कहा है कि कम उम्र के लड़कों से यारी ठीक नहीं। दरोगा यह भी कह रहा है कि प्रिंस और उसके दोस्तों के चक्कर में पड़कर वह बदनाम हो गया। उसने जो कुछ किया, सब नियम और कानून के दायरे में रहकर, लेकिन इन्हीं लड़कों की वजह से वह फंस गया। समय आने पर वह सच्चाई कोर्ट में साबित कर देगा।

सूत्रों की मानें तो दरोगा आलोक सिंह को जब पता चला कि प्रिंस और उसके साथियों का नाम हवाला के धंधे से भी जुड़ रहा है, तो उसके होश ही उड़ गए। तीनों फरार आरोपी जब गिरफ्तार होंगे, तब कहीं बड़े रैकेट का खुलासा ना हो जाए और उनके गलत कृत्यों में दरोगा को भी शामिल किया जा सकता है, यह सोचकर वह काफी डरा हुआ है। जेल में मुलाकात के दौरान अपने भाई से बात-बात पर सफाई दे रहा है। साथ ही पत्नी का हाल-चाल भी ले रहा है। दरोगा ने भाई से कहा है कि वह बहुत जल्द छूट जाएगा। घर की महिलाओं को जेल में मुलाकात के लिए लाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


बार-बार बदल रही लोकेशन
सूत्रों की मानें तो फरार तीनों आरोपियों की लोकेशन पहले पुलिस को लखनऊ में मिली थी। जब तक पुलिस वहां पहुंचती, वह वहां से निकल लिए। अब उनकी लोकेशन दिल्ली बताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि तीनों आरोपी बहुत ही चालाक और पहुंच वाले हैं, बार-बार उनकी लोकेशन बदल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फंस गई सिपाही की गर्दन
अभी तक एक इंस्पेक्टर का नाम इस पूरे मामले में उजागर हुआ था। अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि एक सिपाही का भी नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि सिपाही ने फरार आरोपियों में से किसी एक की पैरवी की थी। अब जब जांच आगे बढ़ रही है तो ऐसे में पैरवी करने वाले सिपाही की धड़कन बढ़ती जा रही है। उसे डर है कि वह भी कहीं कार्रवाई की चपेट में ना आ जाए। सिपाही खुद को बचाने के लिए पैरवी कर रहा है।

नवीन के रुपयों की चल रही जांच
दवा व्यापारी नवीन कुमार श्रीवास्तव के पास 50 लाख रुपये कहां से आए, इसकी जांच तो इनकम टैक्स कर ही रही है, पुलिस ने भी हवाला नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद न सिर्फ बाकी के छह लाख रुपये बरामद होंगे, बल्कि पुलिस को इस नेटवर्क की गहरी जड़ों के बारे में और ज्यादा जानकारी मिल सकती है।


यह था मामला
तीन अप्रैल को चेकिंग के दौरान बेनीगंज चौकी इंचार्ज आलोक सिंह ने व्यापारी नवीन कुमार श्रीवास्तव के 50 लाख रुपये छीन लिए थे। व्यापारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दरोगा आलोक सिंह और उसके साथी प्रिंस श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर उनके पास से 44 लाख रुपये बरामद किए थे। नवीन श्रीवास्तव की तहरीर पर कोतवाली थाने में चौकी इंचार्ज आलोक सिंह, प्रिंस श्रीवास्तव एवं तीन अज्ञात के खिलाफ भ्रष्टाचार सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed