{"_id":"69ea8fe3673210f4630707ec","slug":"the-incident-took-place-in-gulriha-area-where-the-crime-was-committed-by-entering-a-closed-house-through-the-roof-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1298469-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शादी में गया परिवार, घर से नकदी-गहने समेत तीन लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शादी में गया परिवार, घर से नकदी-गहने समेत तीन लाख की चोरी
Fri, 24 Apr 2026 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 24 Apr 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा क्षेत्र में बंद मकान में छत के रास्ते घुसकर चोरों ने नकदी-जेवर समेत करीब तीन लाख के सामान उड़ा दिए। घटना के वक्त परिवार शादी समारोह में गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है।
क्षेत्र के हरसेवकपुर महादेवपुरम कॉलोनी निवासी रंजीत कुमार सिंह 19 अप्रैल को अपने परिवार के साथ सहजनवां में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर में ताला बंद कर गए थे। इसी दौरान छत का रास्ता खुला होने का फायदा उठाकर चोर घर के अंदर घुस गए। चोरों ने घर में रखे 10 हजार रुपये नकद और 2.90 लाख के जेवर चोरी कर लिया। 21 अप्रैल को जब परिवार शादी से लौटा चोरी की जानकारी हुई। थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।