फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Gorakhdham Express was 11 hours late and the Delhi-Darbhanga Special was six hours late.

Gorakhpur News: गोरखधाम एक्सप्रेस 11 और दिल्ली-दरभंगा स्पेशल छह घंटे लेट

Tue, 16 Dec 2025 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The Gorakhdham Express was 11 hours late and the Delhi-Darbhanga Special was six hours late.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। ठंड और कोहरे के कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। सोमवार को रेलवे स्टेशन पर गोरखधाम एक्सप्रेस और दिल्ली-दरभंगा स्पेशल समेत 10 से अधिक ट्रेनें देरी से पहुंचीं। गोरखधाम एक्सप्रेस लगभग 11 घंटे और दिल्ली-दरभंगा स्पेशल छह घंटे लेट रही।
बठिंडा से गोरखपुर आने वाली 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस सुबह 9:55 बजे के बजाय लगभग रात नौ बजे के करीब स्टेशन पर पहुंची। वहीं, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन, जो दरभंगा से नई दिल्ली के लिए चलती है, सोमवार को समस्तीपुर से अपने निर्धारित समय से छह घंटे की देरी से रवाना हुई और गोरखपुर रात लगभग 10 बजे, साढ़े सात घंटे लेट पहुंची।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य ट्रेनों में भी देरी रही। 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल लगभग चार घंटे, 14009 चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस पांच घंटे 15 मिनट, 12524 न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस चार घंटे 17 मिनट और 11230 ग्वालियर-बरौनी मेल तीन घंटे 25 मिनट लेट पहुंची। लगभग 10 ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed