फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The game of adulteration in milk, red chilli and raisins samples found failed in testing

गोरखपुर में नमूने हुए फेल: किशमिश, लाल मिर्च और दूध सब में मिलावट का खेल... रहें होशियार

Wed, 20 Sep 2023 12:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 20 Sep 2023 12:25 PM IST
सार

फिजीशियन डॉ. संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मिलावटी लाल मिर्च पाउडर खाने से पथरी हो सकती है। गैस और मुंह के रोग हो सकते हैं। यदि मिर्च में लकड़ी का बुरादा मिलाया गया है, तो यह अस्थमा रोगियों के लिए खतरनाक हो सकता है। आंतों में रगड़ यानी कि गैस्ट्रिक इरोजन, अल्सर, पाचन तंत्र में परेशानी और पेट नियमित दर्द की शिकायत हो सकती है।

विज्ञापन
The game of adulteration in milk, red chilli and raisins samples found failed in testing
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर में खाने-पीने की वस्तुओं में मिलावट करने वाले धंधेबाजों ने अब सत्तू, दूध, मिठाई के साथ ही लाल मिर्च, पापड़ और किशमिश में भी खेल शुरू कर दिया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमों ने अलग-अलग जगहों से 47 नमूने एकत्र किए थे, जिनमें लाल मिर्च और किशमिश को खाने योग्य नहीं पाया गया है, जबकि अन्य आठ के नमूने भी फेल मिले हैं।

विज्ञापन


यानी इन्हें मानक के अनुसार नहीं पाया गया। जांच में पाया गया है कि कैच ब्रांड की लाल मिर्च में ईंट व चाक पाउडर मिलाया गया था। ताज ब्रांड की किशमिश को ताजा रखने के लिए केमिकल मिलाया गया था। उसमें कीड़े भी मिले हैं। जिन दुकानों से नमूने फेल मिले हैं, अब उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से तीन माह पूर्व विभिन्न दुकानों, प्रतिष्ठानों की जांच करके तेल, घी, मिर्च, मसाला, मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थों के 47 नमूने लिए गए। इसकी जांच रिपोर्ट मंगलवार को लैब से मिली। इनमें कुल आठ नमूने मानक के अनुसार नहीं मिले हैं, जबकि दो नमूने असुरक्षित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रिपोर्ट के मुताबिक, सहजनवां के डुगडुइया देवापार में वीरेंद्र सिंह की दुकान से मदर मेड ब्रांड का सत्तू, इलाहीबाग के कमलेश चंद्र गुप्ता की दुकान से मैंगो फ्लेवर आईसकैंडी, दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ प्राइवेट लिमिटेड चंदौली में बना मदर डेयरी ब्रांड का दूध, अक्षय पात्रा फाउंडेशन राजेंद्र नगर का चावल, माया बाजार के दुकानदार संतोष कुमार की दुकान का स्पेशल बतीसा, राजेंद्र नगर पश्चिमी के जयराम चौहान की दुकान में बिक रहा लवली गोल्ड ब्रांड का किशमिश और दुधरा रोड महदेवा बाजार के संजय किराना स्टोर का पापड़ का नमूना अधोमानक पाया गया है।

इसके अलावा चेतना स्पाइस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड शाहमारूफ से लिया गया कैच ब्रांड की लाल मिर्च पाउडर और बरगदवां के मोबश्शरा परवीन की दुकान से लिया गया ताज ब्रांड की किशमिश को असुरक्षित पाया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि अधोमानक खाद्य पदार्थ नुकसानदायक नहीं होते हैं। ये मानक के अनुरूप नहीं होते हैं जबकि असुरक्षित खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय ने बताया कि इन सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



 

किशमिल में गोल्डन रंग देने के लिए मिलाते हैं केमिकल

मिर्च पाउडर में पुरानी और खराब हो चुकी मिर्च, चाक पाउडर, ईंट का पाउडर सहित अन्य चीजें मिलाई जाती हैं। इसमें अलग से रंग भी मिलाए जाते हैं। जबकि, किशमिश को खराब अंगूर से बनाया जाता है। इनको गोल्डन रंग देने के लिए केमिकल मिलाया जाता है। इसमें सल्फर (गंधक) की गंध आती है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की जांच में पाया गया है कि मिर्च पाउडर में लाल रंग की मिलावट की गई है। लाल मिर्च में खतरनाक रंग जांच में पाया गया है। किशमिश में कीड़े पाए गए हैं। इस वजह से इसे स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित है।

मिलावटी मिर्च पाउडर खाने से हो सकती है पथरी
फिजीशियन डॉ. संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मिलावटी लाल मिर्च पाउडर खाने से पथरी हो सकती है। गैस और मुंह के रोग हो सकते हैं। यदि मिर्च में लकड़ी का बुरादा मिलाया गया है, तो यह अस्थमा रोगियों के लिए खतरनाक हो सकता है। आंतों में रगड़ यानी कि गैस्ट्रिक इरोजन, अल्सर, पाचन तंत्र में परेशानी और पेट नियमित दर्द की शिकायत हो सकती है। केमिकल के मिलावट से भी पाचन तंत्र को नुकसान होगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed