फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The formation of the new executive of Life Insurance Corporation of India was held in a bank in Gorakhpur

Gorakhpur News: राजेश कुमार मंडलीय अध्यक्ष व तुषार प्रधान मंडलीय स्थानीय सचिव चुने गए, लिया ये बड़ा संकल्प

Mon, 10 Jun 2024 06:09 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 10 Jun 2024 06:09 PM IST
सार

पदाधिकारियों ने निगम के लाइफ फंड जो आज की तिथि में 51 लाख करोड़ है, उस पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसमें और इजाफा करने की चर्चा की। कहा, हम सभी भारतीय जीवन बीमा जो भारत सरकार की संस्था है,उसका मान सम्मान बढ़ाते हुए उसके मार्केट शेयर को 80% तक ले जाने का प्रयास करें।

विज्ञापन
The formation of the new executive of Life Insurance Corporation of India was held in a bank in Gorakhpur
गठित नई कार्यकारिणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारियों के संगठन 'नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फ़ील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया' की गोरखपुर इकाई का द्विवार्षिक आम सभा का आयोजन सोमवार को हुआ। एक होटल में आयोजित इस सभा में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया।

विज्ञापन


राजेश कुमार गुप्ता मंडलीय अध्यक्ष, गिरीश चंद्र मंडलीय महासचिव, पंकज सिंह मण्डलीय उपाध्यक्ष और मनोज कुमार, आशीष पांडे , आलोक जायसवाल मण्डलीय सहसचिव पद पर निर्वाचित हुए। वहीं, तुषार प्रधान का मनोनयन मण्डलीय स्थानीय सचिव पद पर हुआ।
विज्ञापन


राष्ट्रीय महासचिव विवेक सिंह तथा क्षेत्रीय महासचिव संजय शाही ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम शुरू किया। फेडरेशन के संस्थापक स्व एस.डब्ल्यू. कल्वित तथा पूर्व महासचिव स्व के.के.श्रीवास्तव के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय महासचिव संजय शाही ने भारतीय जीवन बीमा निगम में बदलते परिवेश पर चर्चा करते हुए बीमा क्षेत्र की नियामक आई.आर.डी.ए की नीतियों की जोरदार मुखालफत किया। उन्होंने निगम के लाइफ फंड जो आज की तिथि में 51 लाख करोड़ है, उस पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसमें और इजाफा करने की चर्चा की।

कहा,  हम सभी भारतीय जीवन बीमा जो भारत सरकार की संस्था है,उसका मान सम्मान बढ़ाते हुए उसके मार्केट शेयर को 80% तक ले जाने का प्रयास करें। राष्ट्रीय महासचिव ने भारतीय जीवन बीमा निगम को उत्तरोत्तर ऊंचाइयो पर ले जाने की बात कही।


कहा कि बीमा एक सामाजिक कार्य है अतः इसे जी एस टी मुक्त किया जाए।इसके उपरांत अगले दो वर्षों के लिए निर्वाचित नई कार्यकारिणी को कार्यभार हस्तांतरित हुआ तथा संगठन के प्रति शुभेच्छाओं के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed