फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The fire that broke out in the combined three sub-divisions of the distribution block of the zone's Maharajganj distribution circle has reached Shakti Bhavan in Lucknow.

Gorakhpur News: बिजली दफ्तर में लगी आग की आंच लखनऊ शक्तिभवन पहुंची, रिपोर्ट तलब

Sun, 18 Jun 2023 10:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
The fire that broke out in the combined three sub-divisions of the distribution block of the zone's Maharajganj distribution circle has reached Shakti Bhavan in Lucknow.
16 जून की खबर का पीडीएफ भी लगा सकते हैं
विज्ञापन

महाराजगंज में जिन खंडों में स्पेशल ऑडिट की जानी थी, वहां आग लगने से जल गए दस्तावेज
संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। जोन के महराजगंज वितरण मंडल के वितरण खंड के संयुक्त तीन उपखंड में पिछले दिनों लगी आग की आंच लखनऊ स्थित शक्तिभवन तक पहुंच गई है। हजारों बिल सुधार के प्रकरणों की जांच शुरू होने के पहले ही वितरण खंड में लगी आग कई सवाल खड़े कर रही है। ऊर्जा चेयरमैन एम देवराज ने जोन के मुख्य अभियंता से 19 जून तक पूरे प्रकरण पर रिपोर्ट तलब की है।

महराजगंज के बैकुंठपुर बिजली घर परिसर स्थित संयुक्त उपखंड कार्यालय में बुधवार की आधी रात आग लग गई। वर्कशाप के गार्ड की सूचना पर बिजली अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड जब तक आग को काबू करती तीनों खंडीय कार्यालय के अभिलेख जल गए। अभियंताओं के मुताबिक, आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है, जबकि इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार भी गरम रहा। जानकारों का कहना है कि जिम्मेदारों ने स्पेशल आडिट के खौफ से दस्तावेज जला दिए। उसी दिन वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की थी। जांच पूरी होने तक कार्यालय में ताला लगा दिया गया था। जिस कमरे में आग लगी उसमें खंड प्रथम के एसडीओ प्रथम, एसडीओ परतावल व एसडीओ चौक बाजार के उपखंड अधिकारी बैठते हैं। इतना ही नहीं तीनों उपखंड क्षेत्र के उपभोक्ता बिल संशोधन कराकर भुगतान भी करते हैं। आगलगी में बिल रीविजन फाइल, डिस्पैच रजिस्टर, रिकार्ड फाइल, आरटू फाइल, अलमारी व कंप्यूटर के सभी केबल जल गए। मामले को लेकर एमडी ने मुख्य अभियंता को पत्र लिखा है। इसमें चेयरमैन के हवाले से घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने रिपोर्ट मांगी है। जांच से पहले यदि दफ्तर में आग लगी है या लगाई गई है तो गंभीर प्रकरण है। मुख्य अभियंता ने बताया कि जांच रिपोर्ट जल्द ही भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed