{"_id":"69260246d59cd320be02346e","slug":"the-family-went-to-a-wedding-and-stole-70000-rupees-and-jewellery-worth-3-lakh-rupees-from-their-home-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1145713-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शादी में गया परिवार, घर से 70 हजार रुपये और तीन लाख के जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शादी में गया परिवार, घर से 70 हजार रुपये और तीन लाख के जेवर उड़ाए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगदीशपुर। एम्स थाना क्षेत्र के रूद्वरापुर टोला मंगा पट्टी में सोमवार रात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर 70 हजार और तीन लाख के जेवर उड़ा दिए। घटना के समय परिवार कुसम्ही बाजार स्थित मैरिज हाल में शादी समारोह में गया था।
जानकारी के अनुसार, विनोद शंकर पटेल सोमवार को बहन की शादी में शामिल होने परिवार के साथ कुसम्ही बाजार स्थित मैरेज हाल में गए थे। देर रात तक कार्यक्रम चलने के कारण सभी वहीं रुके रहे। मंगलवार सुबह जब परिवार घर लौटा तो देखा कि मकान के सभी कमरों के ताले टूटे पड़े हैं। आलमारी में रखे 70 हजार रुपये नकद और करीब तीन लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए थे। थानाप्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पीड़ित विनोद शंकर पटेल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।