फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The driver of a bus going from Gorakhpur to Deoria beat up a passenger in Chaurichaura.

Gorakhpur News: नशे में धुत बस चालक ने यात्री को पीटा, हंगामा-देवरिया जा रही थी बस- ओवरटेक करने से किया था मना

Tue, 17 Sep 2024 03:55 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 17 Sep 2024 03:55 PM IST
विज्ञापन
The driver of a bus going from Gorakhpur to Deoria beat up a passenger in Chaurichaura.
मारपीट में घायल हुआ यात्री अवनीश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चौरीचौरा क्षेत्र के फुलवरिया में गोरखपुर से देवरिया जा रही रोडवेज बस में हंगामा हो गया। नशे में धुत बस चालक ने विरोध करने पर यात्री की पिटाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। परिवहन निगम की बस्ती डिपो की बस (यूपी 53 सीटी 9553) गोरखपुर से 15 सवारी भरकर देवरिया जा रही थी।

विज्ञापन



महराजगंज जिले के पनियरा थानाक्षेत्र के मुजुरी निवासी अवनीश कुमार बस में सवार थे। अवनीश ने आरोप लगाया कि संविदा चालक नशे में धुत होकर बस चला रहा था। बार-बार ओवरटेक कर रहा था। तेज रफ्तार से बस चलाने का विरोध किया तो चालक ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन

The driver of a bus going from Gorakhpur to Deoria beat up a passenger in Chaurichaura.
बस और ट्रक ड्राइवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद अवनीश ने बस रोकने को कहा। आरोप लगाया कि फुलवरिया में बस रोककर ड्राइवर व कंडक्टर ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए पिटाई की। उसमें बैठे बाकी यात्री चले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर चौरीचौरा पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। यात्री अवनीश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

एआरएम परिवहन निगम महेश चंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मेडिकल जांच हो रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed