{"_id":"6a5fd818e0ba39d8df0818b7","slug":"the-cow-struggled-for-four-hours-to-get-out-of-the-drain-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1393466-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोड़धोइया नाले में गिरी गाय को क्रेन से निकाला, जाली लगवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोड़धोइया नाले में गिरी गाय को क्रेन से निकाला, जाली लगवाने की मांग
Wed, 22 Jul 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के शक्तिनगर कॉलोनी में गोड़धोइया नाले में मंगलवार की दोपहर एक गाय गिर गई। करीब चार घंटे तक गाय नाले से बाहर निकलने के लिए संघर्ष करती रही। सूचना पर पहुंची जल निगम की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से क्रेन से गाय को सुरक्षित निकाल लिया।
मोहल्ले के सागर कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे एक गाय अचानक गोड़धोइया नाले में गिर गई। नाला गहरा होने और कीचड़ अधिक होने की वजह से वह निकल नहीं पा रही थी। सूचना पाकर पहुंची कार्यदायी संस्था जल निगम के कर्मचारी वहां पहुंचे। पहले जेसीबी से रस्सी के सहारे निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद क्रेन की मदद से शाम करीब 5:30 बजे गाय को निकाला गया। स्थानीय लोगों ने जल निगम से दोनों तरफ जल्द जाली लगवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की कोई दुर्घटना न हो।