{"_id":"6875071a8278c773e6033e54","slug":"the-convocation-of-gorakhpur-university-and-mmmut-will-be-held-on-26th-and-27th-2025-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गोरखपुर विश्वविद्यालय और एमएमएमयूटी में दीक्षांत-2025 की तिथि तय, जानें राजभवन ने कब का दिया समय?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गोरखपुर विश्वविद्यालय और एमएमएमयूटी में दीक्षांत-2025 की तिथि तय, जानें राजभवन ने कब का दिया समय?
Mon, 14 Jul 2025 07:03 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 14 Jul 2025 07:03 PM IST
सार
गोरखपुर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह इस बार योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में प्रस्तावित है। एमएमएमयूटी अपने कैंपस में ही दीक्षांत समारोह कराने के लिए प्रयास कर रहा है। राजभवन से दीक्षांत की तिथि घोषित होने के साथ ही दोनों विश्वविद्यालयों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय( सांकेतिक)
- फोटो : डीडीयू सोशल मीडिया पेज
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तिथि तय हो गई है। डीडीयू में 25 और एमएमएमयूटी में 26 अगस्त को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की तरफ से मंजूरी मिलने के साथ ही राजभवन ने दोनों विश्वविद्यालयों को इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह इस बार योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में प्रस्तावित है। एमएमएमयूटी अपने कैंपस में ही दीक्षांत समारोह कराने के लिए प्रयास कर रहा है। राजभवन से दीक्षांत की तिथि घोषित होने के साथ ही दोनों विश्वविद्यालयों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है।
विज्ञापन
डीडीयू की कुलपति प्रो पूनम टंडन ने बताया कि तैयारियों के मद्देनजर विभिन्न समितियां गठित कर जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। यूजी और पीजी अंतिम वर्ष के सभी परीक्षा परिणाम करीब जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही मुख्य अतिथि का भी चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो जेपी सैनी ने बताया कि बहुउद्देशीय भवन में दीक्षांत समारोह के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।