{"_id":"666b647c3fca007976021f37","slug":"the-condition-of-three-burnt-people-is-still-critical-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-588988-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: झुलसे तीन लोगों की हालत अब भी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: झुलसे तीन लोगों की हालत अब भी गंभीर
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामपुर नए गांव में मंगलवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लगने से झुलसे छह लोगों में से सिबू, मीना व साक्षी की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। सीटू, रूपम और रामजी की हालत खतरे से बाहर है। बीआरडी मेडिकल काॅलेज में सभी का इलाज चल रहा है। फेफड़े में संक्रमण के कारण बुधवार को बाल रोग सेवा संस्थान में भर्ती कराए गए 15 वर्षीय आर्यन की स्थिति में भी सुधार आ रहा है।
नए गांव में एक मकान में शाॅर्ट सर्किट की वजह से आग लगने से बड़ा हादसा हो गया था। झुलसे लोगों को आनन-फानन बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने खुद वार्ड की निगरानी की और इन मरीजों की चिकित्सा व्यवस्था के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को इनमें से जिनकी हालत में सुधार दिखा, उन्हें दाल का पानी भी दिया गया।
वहीं, बीआरडी में सुबह से ही इस बात की चर्चा थी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी झुलसे लोगों की हालत जानने आ सकते हैं। इसके बाद बर्न वार्ड की सफाई भी कराई गई। बाल रोग संस्थान में भर्ती आर्यन की हालत में भी सुधार बताया जाता है। उसके फेफड़े में धुआं भरने की वजह से उसे भर्ती कराना पड़ा था।