{"_id":"653eb375a61cf89f7b0c9fab","slug":"the-climate-of-the-city-will-improvemunicipal-corporation-will-install-air-purifier-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-352740-2023-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर शहर की हवा हुई बीमार, सुधारेंगे एयर प्यूरीफायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर शहर की हवा हुई बीमार, सुधारेंगे एयर प्यूरीफायर
Mon, 30 Oct 2023 10:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Updated Mon, 30 Oct 2023 10:21 AM IST
सार
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि शास्त्री चौक पर नगर निगम की जमीन में दो एयर प्यूरीफायर को पायलट प्रोजेक्ट के तहत स्थापित कराएगा। इसे लगाने से लेकर इसके अन्य खर्च संस्था की तरफ से उठाए जाएंगे। अगर इसे लगाने के बाद परिणाम अच्छे आए तो अन्य जगह भी इसे लगाया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर शहर में गाड़ियों के धुएं से बढ़ रहा प्रदूषण।फोटो — संवाद।
विस्तार
गोरखपुर शहर की बीमार हुई हवा की सेहत सुधारने के लिए नगर निगम ने पहल की है। इसके लिए वह शहर में दो एयर प्यूरीफायर लगाएगा। इसे लगाने में 12 लाख रुपये खर्च होंगे। अगर फीडबैक बेहतर मिला तो शहर के अन्य हिस्सों में भी इसे लगाया जाएगा।
विज्ञापन
शहर में चल रहे विकास कार्याें के क्रम में निर्माण होने से इस समय वायुमंडल में बहुत ज्यादा धूल के कण हैं। वायु की गुणवत्ता खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी है। ऐसे में शहर के कुछ ऐसे इलाके हैं जहां चलने में घुटन महसूस होने लगती है। वहीं दिवाली में पटाखों के चलते प्रदूषण के और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
इस समस्या को देखते हुए नगर निगम ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत वायु प्रदूषण को कम करने के लिए एयर प्यूरीफायर की दो यूनिट लगाने का निर्णय लिया है। इसे लगाने और रख रखाव की जिम्मेदारी मैसर्स जेटेटिक एन्वायरनमेंट सिस्टम्स नाम की फर्म को दी गई है। यह फर्म पांच साल तक इसका रख-रखाव करेगी। यही फर्म इस एयर प्यूरीफायर को इंस्टाल भी करेगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने RMRC के ड्रोन से दवा पहुंचाने की कोशिश को सराहा, टीम ने 26 मिनट में किया था कमाल
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बीते दिनों इसे लेकर फर्म निदेशक और मुख्य अभियंता के साथ बैठक की है। इसी के बाद तय हुआ कि इसे पायलेट प्रोजेक्ट के तहत लगाया जाए। मुख्य अभियंता संजय सिंह चौहान ने बताया कि दिवाली के पहले ही दोनों एयर प्यूरीफायर इंस्टॉल करवा दिए जाएंगे। बढ़ते प्रदूषण के दबाव के बीच एयर प्यूरीफायर का परीक्षण भी हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: 73 साल से गीता प्रेस से जुड़े रहे बैजनाथ अग्रवाल, दुनिया भर में पहचान दिलाने में निभाई अहम भूमिका