फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister Yogi adityanath will come today on a two day tour

CM Yogi Visit: दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे CM योगी, पांच पीकू का करेंगे उद्घाटन

Sat, 03 Jun 2023 08:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 Jun 2023 08:03 AM IST
सार

मुख्यमंत्री दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचेंगे। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भटहट सीएससी जाएंगे। वहीं से जिले के पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) भटहट, सहजनवां, पाली, बांसगांव और हरनही में बने पीकू का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi adityanath will come today on a two day tour
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को गोरखपुर आएंगे। मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन रविवार को जिले के पांच सीएचसी पर बने आधुनिक पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) का उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


डीएम कृष्णा करूणेश ने शुक्रवार की दोपहर कार्यक्रम स्थल भटहट स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने परिसर में स्थित ट्रांसफार्मर को बाहर शिफ्ट करने के साथ ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। वहीं, एसएसपी ने सुरक्षा के लिहाज से कुछ जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: तीन साल पहले मिली जमीन, अब तक नहीं बना आईटी पार्क, अधूरे हैं स्टार्टअप के सपने
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचेंगे। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भटहट सीएससी जाएंगे। वहीं से जिले के पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) भटहट, सहजनवां, पाली, बांसगांव और हरनही में बने पीकू का उद्घाटन करेंगे। सभी पांच पीकू का निर्माण हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) ने कॉरपोरेट एनवायरनमेंट रिस्पांसबिलिटी (सीईआर) फंड से कराया है।

भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

एचयूआरएल जिले में 17 पीकू के निर्माण पर पहले चरण में लगभग 24.71 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। 17 में से दो चिकित्सा इकाइयों (जंगल कौड़िया तथा चरगावां खुटहन) का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह मार्च को ही कर चुके हैं जबकि, पांच और सीएचसी भटहट, सहजनवां, पाली, हरनही व बांसगांव पर पीकू के निर्माण का काम पूर्ण हो चुका है। इन पीकू पर मल्टी पैरा कार्डियक मॉनिटर, वेंटीलेटर, स्पेशल डिजाइन बेड, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर समेत सभी आवश्यक व अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध हैं।

इसे भी पढ़ें: अब 693 करोड़ की लागत से होगा गोरखपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास

मुख्यमंत्री रविवार को भटहट जाने से पहले सुबह 11 बजे गोकुल अतिथि भवन में आयोजित भाजपा के टिफिन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ संवाद भी करेंगे। सोमवार की सुबह अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। उसी दिन गोरखपुर क्लब में डूडा की ओर से आयोजित पीएम स्वनिधि उत्सव में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed