फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The case of Balughatta village located in Jungle Rasulpur number two of Jhangha area

Gorakhpur News: ट्यूबवेल की टंकी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका- रात 500 रुपये लेकर निकला था घर से

Wed, 15 Apr 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 15 Apr 2026 02:42 AM IST
सार

परिजनों ने पुरानी रंजिश को लेकर गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि करीब एक वर्ष पहले फसल की सिंचाई को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें मुकदमा चल रहा है और आरोपी पक्ष सुलह का दबाव बना रहा था। हाल ही में पंचायत भी हुई थी लेकिन समझौता नहीं हो सका था।

विज्ञापन
The case of Balughatta village located in Jungle Rasulpur number two of Jhangha area
मृतक निकेश की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नंबर दो स्थित बलुघट्टा टोला में मंगलवार सुबह सरकारी ट्यूबवेल की टंकी में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान बलुघट्टा टोला निवासी निकेश निषाद (26) उर्फ झब्बर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों ने जमीन के विवाद में हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार, निकेश सोमवार सुबह काम पर गया था और देर शाम घर लौटा। रात करीब 10 बजे वह अपनी मां बेइली देवी से 500 रुपये लेकर घर से निकला।

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, उसका भाई पीछे गया तो वह ट्यूबवेल के पास एक दुकान पर बैठा मिला। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण ट्यूबवेल चलाने पहुंचे तो टंकी में निकेश का शव पड़ा मिला, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। निकेश दो भाइयों में छोटा था। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

घटना की सूचना मिलने पर झंगहा थानेदार अनूप सिंह व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है।

परिजनों ने पुरानी रंजिश को लेकर गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि करीब एक वर्ष पहले फसल की सिंचाई को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें मुकदमा चल रहा है और आरोपी पक्ष सुलह का दबाव बना रहा था।

हाल ही में पंचायत भी हुई थी लेकिन समझौता नहीं हो सका था।परिजनों ने यह भी बताया कि ट्यूबवेल के पास कच्ची शराब की दुकान है। निकेश देर रात तक वहीं बैठा था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

छोटी बहन की शादी के लिए देख रहा था रिश्ता
निकेश चार बहनों में इकलौता भाई था। बड़ी बहन आरती, रीना और मीना की शादी हो चुकी है, जबकि सबसे छोटी बहन रोशनी अविवाहित है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बेइली देवी ने बताया कि निकेश छोटी बहन की शादी की तैयारी कर रहा था। वह बहन के लिए रिश्ता भी देख रहा था।

युवक की मां ने गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी:  ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed