फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The body of a young man tied in a sack was found floating in the Ghaghra river.

Gorakhpur News: घाघरा नदी में उतराता मिला बोरे से बंधा युवक का शव

Mon, 11 May 2026 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man tied in a sack was found floating in the Ghaghra river.
उरुवा बाजार(गोरखपुर)। कम्हरिया घाट स्थित घाघरा नदी में सोमवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता मिला। शव प्लास्टिक के बोरे और पत्थरों से बंधा होने के कारण हत्या कर नदी में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर बेलघाट और अंबेडकरनगर जनपद की राजेसुल्तानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सीमा विवाद में काफी देर पुलिस उलझी रही। सीमा निर्धारण के बाद मामला राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र का निकला। इसके बाद वहां की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने घाघरा नदी में शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों जिलों की सीमा स्पष्ट करने के बाद शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार शव पूरी तरह सड़क चुका था। शव के शरीर में प्लास्टिक के बोरे में पत्थर भरकर बांधा गया था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि शव को पानी में डुबोकर छिपाने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने मौके से बोरा और पत्थर भी बरामद किए हैं। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पुलिस का अनुमान है कि मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच है। शव की स्थिति बेहद खराब होने के कारण पहचान में दिक्कत आ रही है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेलघाट थाना प्रभारी संदीप यादव ने बताया कि मृतक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed