फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The body found in PPganj was of a Mumbai girl, her lover killed her along with his wife.

Gorakhpur News: पीपीगंज में मिला शव मुंबई की युवती का था, प्रेमी ने पत्नी संग मिलकर की हत्या

Mon, 02 Mar 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
The body found in PPganj was of a Mumbai girl, her lover killed her along with his wife.
पीपीगंज हत्याकांड..मुंबई निवासी युवती की हत्या के फंसे दंपती की फोटो। स्रोत सोशल मीडिया

विज्ञापन



पीपीगंज हत्याकांड : शादी का दबाव बनाने पर की गई वारदात, सहजनवां के दंपती समेत तीन हिरासत में



सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस से पुलिस ने आरोपियों को दबोचा



मुंबई से युवती के परिजनों के आने के बाद पुलिस कराएगी पोस्टमार्टम



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र में हत्या कर फेंका गया शव मुंबई की युवती प्रिया का था। पुलिस की जांच के मुताबिक, युवती का प्रेम प्रसंग सहजनवां इलाके के एक शादीशुदा युवक विजय के साथ चल रहा था। युवती शादी का दबाव बना रही थी। युवक ने पीछा छुड़ाने के लिए पत्नी संध्या के साथ मिलकर युवती की हत्या कर दी। शव की पहचान छिपाने के लिए चेहरा ईंट से कूच दिया। इसके बाद उसे निर्वस्त्र करके झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस दंपती विजय-संध्या समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सोमवार को घटना का पर्दाफाश करेगी।



पुलिस जांच के अनुसार, सहजनवां थाना क्षेत्र के मारड़ पाली गांव का निवासी विजय मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। वहां उसकी मुलाकात प्रिया नामक युवती से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। दोनों लिव इन में भी रहने लगे। प्रिया जब शादी करने और घर ले चलने का दबाव बनाने लगी तब विजय उसे छोड़कर मुंबई से भाग आया था। यहां आने पर कुछ दिन तक बातचीत करता रहा। प्रेमी को पीछा छुड़ाता देख प्रिया उसकी तलाश करते हुए पीपीगंज पहुंच गई।
विज्ञापन




यहां आने के बाद उसे पता चला कि विजय शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। हालांकि प्रिया उसकी दूसरी पत्नी बनने को तैयार थी, लेकिन उसकी पहली पत्नी संध्या को यह मंजूर नहीं था। आरोप है कि घर में कलह बढ़ने पर विजय और उसकी पत्नी संध्या ने मिलकर युवती की हत्या की साजिश रची। इसके तहत विजय प्रिया को ससुराल लेकर गया और वहां उसे खूब शराब पिलाई गई। फिर अपने साले के साथ स्कूटी पर उसे ले जाकर गला दबाया और चेहरे को ईंट से कूंच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद शव को निर्वस्त्र कर पीपीगंज थाना क्षेत्र के गोबरहिया नाले के पुल के नीचे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी जानते थे कि कपड़े और अन्य सामान से पुलिस पहचान कर सकती है। इसके बाद दोनों वहां से भाग निकले।



--



सीसीटीवी फुटेज से पर्दाफाश



शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। पीपीगंज कस्बे में इलाहाबाद बैंक के सामने लगे कैमरे में नीली स्कूटी पर दो संदिग्ध युवक कैद हो गए। यही फुटेज पुलिस के लिए अहम कड़ी साबित हुई। दरअसल, पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की तो वारदात वाली रात करीब 11:20 बजे एक नीली स्कूटी पर तीन लोग जाते दिखे, जबकि वापसी में करीब 12 बजे केवल दो लोग ही लौटे। इन्हें संदिग्ध मानकर पुलिस ने गहनता से जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने युवती के परिजनों से संपर्क कर वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि मुंबई से प्रिया के परिवार के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा और हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश होगा। इस बीच आरोपियों से पूछताछ जारी है।


वर्जन



दंपती समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव की शिनाख्त के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।



- अनुराग सिंह, सीओ कैंपियरगंज


यह है मामला



पीपीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गोबरहिया नाले पर बने पुल के नीचे झाड़ियों में एक युवती का निर्वस्त्र हाल में शव मिला था। उसका सिर कूंचा गया था। फॉरेंसिक जांच में सड़क से शव मिलने की जगह तक कई स्थानों पर खून के निशान मिले थे। इससे स्पष्ट हुआ कि हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव को दो-तीन बार में उठाकर यहां फेंका गया। पुलिस ने शुरुआती जांच में 15 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed