{"_id":"69f5190a4ee801fb9600a9d0","slug":"the-bodies-could-not-be-identified-there-is-a-possibility-of-destruction-of-evidence-after-the-murder-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1307511-2026-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनसुलझी रह गई शवों की गुत्थी: मिट्टी में दबा मिला था महिला व नवजात का शव, 'शहरी' होने की भी आशंका- ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनसुलझी रह गई शवों की गुत्थी: मिट्टी में दबा मिला था महिला व नवजात का शव, 'शहरी' होने की भी आशंका- ये है वजह
Sat, 02 May 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:50 AM IST
सार
घटना के दूसरे दिन भी महिला और बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के जिलों से गुमशुदा महिलाओं और बच्चों की सूची मंगाई है। इसके साथ ही जिले के सभी थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी जांच की जा रही है ताकि किसी सुराग तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
इसी सूखी मिट्टी में मिली थी लाश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गुलरिहा थाना क्षेत्र के चोरहिया नाले में मिले महिला और मासूम के शवों की गुत्थी अब तक अनसुलझी है। घटना के बाद से ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार जांच में जुटी हैं। अब तक शवों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
शव मिलने के बाद गुलरिहा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपनी लापता 18 वर्षीय बेटी की तलाश में थाने पहुंची थी लेकिन जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि बरामद शव लगभग 30 वर्षीय महिला का है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हाल ही में हुई बारिश के कारण नाले के किनारे की मिट्टी कट गई, जिससे दबे हुए शव का एक हाथ बाहर आ गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोदाई कर करीब 30 वर्षीय महिला और लगभग दो से तीन माह के मासूम बच्चे का शव बरामद किए। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई गई है कि दोनों शव लगभग 8 से 10 दिन पुराने हैं। पुलिस जांच में यह बात सामने आ रही है कि दोनों की हत्या करने के बाद शवों को सुनसान स्थान पर दफनाया गया ताकि किसी को शक न हो।
घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस को शक है कि इस वारदात में कोई स्थानीय व्यक्ति शामिल हो सकता है, जिसे इलाके के सुनसान रास्तों और स्थानों की पूरी जानकारी थी।
घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस को शक है कि इस वारदात में कोई स्थानीय व्यक्ति शामिल हो सकता है, जिसे इलाके के सुनसान रास्तों और स्थानों की पूरी जानकारी थी।
कई जिलों से मंगाई गई लापता लोगों की सूची
घटना के दूसरे दिन भी महिला और बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के जिलों से गुमशुदा महिलाओं और बच्चों की सूची मंगाई है। इसके साथ ही जिले के सभी थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी जांच की जा रही है ताकि किसी सुराग तक पहुंचा जा सके।
शहरी महिला होने की भी आशंका, जांच तेज
पुलिस का कहना है कि मृत महिला ने जींस और टॉप पहन रखा था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह शहरी क्षेत्र की रहने वाली हो सकती है। वहीं शव जिस जगह मिले हैं, वह मुख्य सड़क से काफी दूर और पूरी तरह सुनसान इलाका है, जहां आम लोगों की आवाजाही बेहद कम होती है।

पुलिस टीम अब घटनास्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही हाल के दिनों में क्षेत्र में देखे गए बाहरी व्यक्तियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि तकनीकी जांच से अहम सुराग मिल सकते हैं।
मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस रहस्यमयी वारदात की गुत्थी जल्द सुलझाने की कोशिश की जा रही है: निमिष पाटील , एसपी सिटी
मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस रहस्यमयी वारदात की गुत्थी जल्द सुलझाने की कोशिश की जा रही है: निमिष पाटील , एसपी सिटी