फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The answer of the college and the bank...there was no mistake from their place.

Gorakhpur News: कॉलेज और बैंक का जवाब, 'हमारे यहां से नहीं हुई गड़बड़ी', 41 हजार रुपये किसने निकाले, बड़ा सवाल

Sat, 04 May 2024 03:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 04 May 2024 03:27 PM IST
विज्ञापन
The answer of the college and the bank...there was no mistake from their place.
फर्जी खाता( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

 कुशीनगर में फर्जी प्रवेश और बैंक खाते के आधार पर देवरिया के बीएड छात्र पन्नेलाल के नाम से बीटीसी कोर्स में छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति निकालने के मामले में छात्र ने जब भाग-दौड़ शुरू की तो चौकाने वाली बात सामने आई।

विज्ञापन


छात्र को संबंधित कॉलेज व बैंक ने जो लिखित जवाब दिया है, उसके अनुसार उनके वहां कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।

अब बड़ा सवाल है कि फर्जी बैंक खाते के आधार पर आखिर किसने पन्नेलाल के नाम पर 41,000 रुपये शुल्क प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति निकाली है। कुशीनगर के महुवआ गांव के पन्नेलाल प्रसाद ने बताया कि अनुरागी देवी महाविद्यालय बहुआस कुशीनगर से 2018 में बीए पास किया।
विज्ञापन


इसी कॉलेज में उसके नाम पर फर्जी प्रवेश दिखाकर 2019 में शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति निकाली गई है। इस कारण उसे बीएड में शुल्क प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने कभी बीटीसी कोर्स नहीं किया है।

ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार मथौली बाजार स्थित बैंक शाखा में उसके नाम पर खोले गए बैंक खाते से 41 हजार रुपये शुल्क प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति निकाली गई है। उसके दस्तावेजों के आधार प्रवेश भी फर्जी लिया गया है और बैंक खाता भी फर्जी है।

बैंक ने लिखकर दे दिया कि बैंक में यह खाता नहीं है, जबकि कॉलेज ने जवाब दिया है कि 2019 में कॉलेज से बीटीसी नहीं किया है। पन्नेलाल हीरामन महातम महाविद्यालय महुआडीह देवरिया में बीएड छात्र है।

एक जनवरी 2024 को उसने शुल्क प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया तो फार्म सबमिट नहीं हुआ और मैसेज आया कि उसने 2019-20 में अनुरागी देवी महाविद्यालय से बीटीसी कोर्स में शुल्क प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति प्राप्त की है।

क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी गोरखपुर मंडल आशुतोष मिश्र ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने छात्र को सुझाव दिया है कि कुशीनगर के डीएम, डायट प्राचार्य सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत करें।

खुल सकती है बड़े नेटवर्क की पोल
पन्नेलाल के नाम फर्जी तरीके से शुल्क प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति निकालने के मामले में बड़े नेटवर्क की पोल खुल सकती है। पन्नेलाल के अनुसार उसने अपने हक के लिए जांच कराने की भागदौड़ शुरू की तो कुशीनगर के कॉलेज एवं बैंक शाखा और देवरिया के समाज के कल्याण विभाग से उसे मदद नहीं मिली।


उसका आरोप है कि इस नेटवर्क में कुशीनगर से देवरिया तक के तार जुड़े हैं।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि बीएड छात्र के नाम पर पहले ही बीटीसी की शुल्क प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति निकालने का मामला गंभीर है। इस मामले की जांच की जाएगी, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पता लगाया जाएगा कि कहीं और विद्यार्थियों के नाम से फर्जी प्रवेश करके छात्रवृत्ति तो नहीं निकाली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed