फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The accused who committed fraud using a fake death certificate has been arrested.

Gorakhpur News: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के सहारे धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Dec 2025 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The accused who committed fraud using a fake death certificate has been arrested.
- एम्स पुलिस ने आरोपी को दोपहर बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एम्स पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे संपत्ति हड़पने की कोशिश करने वाले आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान झरना टोला, टीचर कॉलोनी निवासी गया प्रसाद यादव के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी को दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र के सोनबह निवासी ओम प्रकाश यादव ने आरोप लगाया था कि उनके परिवार की पहचान और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से उनके पट्टीदार योगेंद्र प्रताप यादव और गया प्रसाद यादव ने 12 अप्रैल 2019 को फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराया था। नगर निगम गोरखपुर ने उक्त प्रमाण पत्र को 14 दिसंबर 2020 को निरस्त कर दिया था। इसके बावजूद 18 अक्टूबर 2020 को दोबारा एक फर्जी प्रमाण पत्र जारी कराया गया, जिसे 13 अप्रैल 2023 को भी निरस्त कर दिया गया। इसके बाद ओम प्रकाश यादव ने अपने पट्टीदारों और नगर निगम गोरखपुर के सुपरवाइजर और अधिकारियों के खिलाफ 20 नवंबर को एम्स थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। साथ ही नगर निगम कर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed